फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay singh attacked Jyotiraditya Scindia, says people know his interest in Transport and Revenue Department

दिग्विजय ने सिंधिया पर बोला हमला, कहा- परिवहन और राजस्व विभाग में इनकी रुचि को लोग समझते हैं

Mon, 13 Jul 2020 12:11 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 13 Jul 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
Digvijay singh attacked Jyotiraditya Scindia, says people know his interest in Transport and Revenue Department
ज्योतिरादित्य सिंधिया-दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल विस्तार के 11वें दिन विभागों का बंटवारा कर दिया है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बंटवारे को लूट करार देते हुए भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला है। 

विज्ञापन


दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए सिंधिया को निशाने पर लिया और कहा, 'आखिर 11 दिनों के ‘वर्कआउट’ के बाद लूट का बंटवारा हो गया। परिवहन, राजस्व, जल संसाधन आदि गए भगोड़ों को और एक्साइज, शहरी विकास गए भाजपा को। देखते हैं 3 महीने की अंतरिम सरकार कितना अपना भला करती है और कितना जनता का। यह भी देखना है इस अंतरिम मंत्रिमंडल की कितनी बात अधिकारी मानते हैं।'
विज्ञापन

 


सिंह ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'परिवहन और राजस्व विभाग में सिंधिया जी की इतनी रुचि क्यों है? समझदार लोग समझते हैं।' इससे पहले, कांग्रेस नेता ने कहा था, 'मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे को लेकर पूरी भाजपा दिल्ली से लेकर भोपाल में 'वर्कआउट' कर रही है। यह मंत्रिमंडल के बंटवारे का झगड़ा नहीं है यह 'लूट' के बंटवारे का झगड़ा है। परिवहन, एक्साइज, राजस्व, शहरी विकास आदि सिंधिया जी नहीं छोड़ना चाहेंगे। क्यों? समझ जाओगे!'


यह भी पढ़ें: कैबिनेट विस्तार के 11 दिन बाद मंत्रियों के विभाग का हुआ बंटवारा, पढ़ें किसे क्या मिला

बता दें कि, मंत्रिमंडल विस्तार के 11वें दिन आखिरकार विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। साथ ही विभागों में भी फेरबदल किया गया है।  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से स्वास्थ्य विभाग छीनकर सिंधिया समर्थक डॉ. प्रभुराम चौधरी को दे दिया गया है। सिंधिया समर्थकों को उनके पसंद के विभाग सौंपें गए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पास सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन समेत ऐसे विभाग रखे हैं जो किसी अन्य मंत्री के पास नहीं हैं। चौथी बार राज्य की कमान संभालने के बाद पहली बार शनिवार को ग्वालियर आए शिवराज ने संभागायुक्त कार्यालय में बैठक के बाद कहा था कि रविवार को नए मंत्रियों को विभाग मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed