फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay says Uma and gaur tenure also investigate

शिवराज पर दिग्विजय का बड़ा हमला

Fri, 04 Jul 2014 05:45 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 04 Jul 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
Digvijay says Uma and gaur tenure also investigate

कांग्रेस ने व्यापमं घोटाले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेर रखा है, वहीं पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने भोपाल में डेरा डाल लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने मध्य प्रदेश्ा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि जांच की प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए सीबीआई को जांच सौंपी जानी चाहिए।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा है, "उनके कार्यकाल से लेकर उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान की गई नियुक्तियों की जांच कराई जाए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

'सीबीआई जांच की मांग'

Digvijay says Uma and gaur tenure also investigate

दिग्विजय ने यह मांग भी की है कि उनके कार्यकाल में दी गई लीजों और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में दी गई सारी लीजों की जांच भी कराएं।

दिग्विजय सिंह ने कहा, "जांच का काम सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए और सीबीआई उसी तरह विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाए जैसे काले धन की जांच के लिए बनाया गया है। प्रांत से बाहर के पुलिस अधिकारी पूरी सूचनाएं उन्हें सौंपनी चाहिए।"

दिग्विजय ने बताया कि पत्र में उन्होंने इस बात पर भी आपत्ति की है कि जब एसटीएफ की जांच की निगरानी माननीय न्यायालय कर रहा है तो पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों की बैठक क्यों बुलाई। क्या यह जांच को प्रभावित करने का काम नहीं है? इसी तरह डीजीपी महोदय ने यह बयान क्यों दिया कि आरएसएस के लोग इसमें शामिल नहीं हैं। जबकि सुरेश सोनी से पूछताछ की जानी चाहिए थी।

अब तक की जांच पर उठाए सवाल

Digvijay says Uma and gaur tenure also investigate

दिग्विजय ने कहा, "मुख्यमंत्री ने विदेश से लौटने के बाद अधिकारियों की बैठक ली, क्या यह दबाव डालने का काम नहीं है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मुख्य न्यायाधीश पूरे मामले को अपनी नजर में लेंगे।"

दिग्विजय ने एसटीएफ पर सवाल खड़ा किया कि पूरे घोटाले के मास्टरब्रेन सुधीर शर्मा को दो बार बुलाकर पूछताछ की गई लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया, अब उस पर 5,000 रुपए का ईनाम घोषित किया है, जिसकी संपत्ति आयकर विभाग ने करीब साढ़े चार करोड़ रुपए आंकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed