फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Two innocent children died due to drowning in canal, father died of heart attack

Dhar News: नहर में डूबने से दो नाबालिग दोस्तों की मौत, बेटे की खबर सुनते ही पिता को आया हार्ट अटैक, तोड़ा दम

Fri, 07 Mar 2025 11:51 AM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 07 Mar 2025 11:51 AM IST
सार

धार के सिंघाना गांव में रहने वाले दो बच्चों की नहर में डूबने से मौत हो गई। एक बच्चे के पिता को इसकी जानकारी लगी तो उसे हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
Two innocent children died due to drowning in canal, father died of heart attack
नहर में डूबने से दो बच्चों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले के मनावर से 15 किलोमीटर दूर ओंकारेश्वर नहर में गुरुवार शाम नहाने गए दो नाबालिग दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच दोनों के शव नहर से बाहर निकाले गए। घटना ग्राम अंजदीकोट के पास हुई। दोनों नाबालिग बच्चे ग्राम सिंघाना के रहने वाले थे। उनके घर से नहर की दूरी महज आधा किलोमीटर है।

विज्ञापन


सिंघाना चौकी प्रभारी प्रकाश सरोदे ने बताया कि मोहम्मद हनीफ (12) पिता इस्लामुद्दीन खान और आतिफ (15) पिता अहमद खान की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे रस्सी पकड़कर नहा रहे थे, लेकिन अचानक रस्सी छूट जाने के कारण गहरे पानी में चले गए और डूब गए। नहर किनारे खड़े दो अन्य दोस्तों ने यह घटना देखी और बच्चों के परिजनों को घर जाकर इसकी जानकारी। 
विज्ञापन


पिता को आया हार्ट अटैक
हादसे की खबर सुनते ही आतिफ के पिता अमजद (38) को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने दोनों बच्चों के शवों को पानी से निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। एक साथ हुई तीन मौतों से गांव में मातम पसर गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed