फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Demonstration in front of Rajod police station for action on murder

Dhar News: राजोद थाने के सामने परिजनों का चक्काजाम, हत्या के आरोप में पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

Sat, 26 Apr 2025 10:57 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sat, 26 Apr 2025 10:57 PM IST
सार

मामला ग्राम नंदलाई की एक युवती के अपहरण और उसके बाद हुए हमले से जुड़ा है, जिसमें गिरधारी औसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Dhar News: Demonstration in front of Rajod police station for action on murder
सरदारपुर बदनावर मार्ग पर शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम, शादी के बाद लड़की के भाग जाने से जुड

विस्तार

धार जिले के सरदारपुर क्षेत्र के राजोद थाने के सामने शनिवार सुबह उस समय भारी हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजन उसका शव लेकर थाने पहुंचे और सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। लगभग तीन घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रही। घटना के चलते सरदारपुर-बदनावर मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे इस भीषण गर्मी में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मामला ग्राम नंदलाई की एक युवती से जुड़ा है, जिसकी शादी बदनावर तहसील के टिमरीखेड़ा गांव में हुई थी। शादी के चंद दिन बाद ही रामखेड़ा गांव का युवक झमक निनामा युवती को भगाकर ले गया। युवती के परिजनों ने राजोद थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 15 अप्रैल को युवती के ससुराल पक्ष के लोग नंदलाई पहुंचे और युवती के परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान हुए पथराव में युवती के बड़े पापा गिरधारी औसारी (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 25 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस हमले की एफआईआर तक दर्ज नहीं की और घटना को नजरअंदाज कर दिया, जबकि पुलिस का कहना है कि प्रकरण दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पाकिस्तान से रिश्ते खत्म करने की मांग, उलमा बोर्ड ने पहलगाम हमले के खिलाफ फतवा जारी किया
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल स्थिति असमंजस वाली है, मृतक गिरधारी का पोस्टमार्टम भी कर दिया गया, लेकिन नाराज परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए आज सुबह उसे लेकर राजोद थाने के बाहर सड़क पर रख दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया, परिजनों ने पुलिस पर 5 हजार रुपये की रिश्वत लेने और कार्रवाई नहीं करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर बदनावर एसडीओपी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, लगभग 3 घंटे बाद परिजन माने और सड़क से जाम खुला।

ये भी पढ़ें-  MP में सांसद, विधायकों को पुलिस करेगी सैल्यूट, PCC चीफ ने कहा-यह आदेश लोकतंत्र पर हमला, वर्दी का अपमान

स दौरान एसडीओपी बदनावर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरा मामला शादी के बाद लड़की के किसी और युवक के साथ भाग जाने का है, जिसमें थाने में परिजनों ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, शादी के बाद जब ग्राम टिमरिखेड़ा से लड़की के ससुराल पक्ष के लोग लड़की के ग्राम नंदलाई पहुंचे तो और दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई इस मामले में भी लड़की के ताऊ और परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की थी बाद में घायल गिरधारी औसारी की कल 25 अप्रैल को मौत हो गई। इस मामले में मृतक का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया था। आज परिजनों की मांग थी कि मारपीट करने वालों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए साथ ही कड़ी कार्रवाई भी की जाए फिलहाल पुलिस पूरी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed