फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Staff absent at the outpost; Leader of the Opposition raises the issueIdols of Lord Ganesha distributed

अचानक पहुंचे उमंग सिंघार: केशवी पुलिस चौकी में नहीं मिला एक भी पुलिसकर्मी, औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही

Thu, 10 Sep 2026 07:18 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 07:18 PM IST
सार

गंधवानी के केशवी पुलिस चौकी के औचक निरीक्षण में प्रभारी समेत एक भी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं मिला। ग्रामीणों ने नियमित गैरमौजूदगी की शिकायत की। उमंग सिंघार ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों पर कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

विज्ञापन
Staff absent at the outpost; Leader of the Opposition raises the issueIdols of Lord Ganesha distributed
चौकी पर नहीं मिला जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केशवी स्थित पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों के ड्यूटी से नदारद रहने का मामला सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक उमंग सिंघार ने गुरुवार को केशवी पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चौकी प्रभारी रमेश डामोर सहित एक भी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात नहीं मिला।

विज्ञापन

चौकी परिसर पूरी तरह खाली मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस चौकी पर अक्सर पुलिस जवान ड्यूटी से गायब रहते हैं। पुलिस बल की अनुपस्थिति के कारण स्थानीय लोगों को सुरक्षा और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

निरीक्षण के बाद उमंग सिंघार ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी का इस तरह खाली पड़ा रहना केवल एक स्थान की लापरवाही नहीं है, बल्कि पूरे आदिवासी अंचल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। जब जिम्मेदार अधिकारी ही चौकियों से गायब रहेंगे, तो क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश कैसे लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  ग्वालियर में सवर्ण समाज का संभागीय आंदोलन, यूजीसी नियमों से लेकर सवर्ण आयोग तक उठीं मांगें

सिंघार ने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, धार कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और आदिवासी अंचल में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की मुस्तैदी बढ़ाने की मांग की।

गणेश उत्सव समितियों को वितरित कीं प्रतिमाएं
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लगातार दूसरे दिन गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलेड़ी, बावड़ीखोदरा और जीराबाद पहुंचकर विभिन्न गणेश उत्सव समितियों को भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं भेंट कीं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सुबह 11 बजे गंधवानी से रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे बाग और दोपहर 3 बजे टांडा पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न गणेश उत्सव समितियों को श्री गणेश की प्रतिमाएं भेंट करने के साथ स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed