एमपी: सात सूत्रीय मांगों को लेकर सरपंच का धरना और प्रतिनिधि का अनशन समाप्त, प्रशासन ने दिया कार्रवाई का भरोसा
खेरवास में सोया प्लांट और वंडर सीमेंट फैक्ट्री से संपत्ति कर समेत सात मांगों को लेकर सरपंच रेखा मालवीय का धरना और रजनीश मालवीय का आमरण अनशन प्रशासन की समझाइश के बाद समाप्त हुआ। कंपनियों ने विकास और रोजगार का आश्वासन दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र खेरवास में स्थापित सोया प्लांट एवं वंडर सीमेंट फैक्ट्री द्वारा ग्राम पंचायत को संपत्ति कर सहित अन्य बकाया राशि नहीं दिए जाने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को शुरू हुआ सरपंच रेखा मालवीय का धरना और उनके प्रतिनिधि रजनीश मालवीय का आमरण अनशन प्रशासन की समझाइश के बाद समाप्त हो गया।
दोपहर करीब डेढ़ बजे एसडीएम प्रियंका मीमरोट और तहसीलदार सुरेश नागर ने वंडर सीमेंट एवं सोया प्लांट के अधिकारियों की मौजूदगी में धरना दे रही सरपंच और ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने गांव के विकास में पूरा सहयोग देने, नियमानुसार कार्य करने और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसरों में प्राथमिकता देने सहित अन्य मांगों पर आश्वासन दिया। प्रशासन और कंपनी अधिकारियों के आश्वासन के बाद एसडीएम एवं तहसीलदार ने सरपंच रेखा मालवीय और उनके प्रतिनिधि रजनीश मालवीय को जूस पिलाकर धरना एवं आमरण अनशन समाप्त करवाया।
पढे़ं: पहले अफसरों को फंसाया, फिर बिल्डर-ठेकेदार बने टारगेट...कौन है हनीट्रैप की मास्टरमाइंड श्वेता जैन?
सात सूत्रीय मांगों को लेकर दिया था धरना
बुधवार को बनेगी विकास कार्यों की रूपरेखा
एसडीएम प्रियंका मीमरोट ने बताया कि पंचायत जनप्रतिनिधियों और दोनों कंपनियों के अधिकारियों से चर्चा के बाद धरना समाप्त करवाया गया है। बुधवार को कंपनी और पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में गांव में विकास कार्यों को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमानुसार सभी कार्य करवाए जाएंगे।
