फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar Suspended Death Case Post-Mortem Confirms Bleeding Rejects Poisonous Alcohol Theory

धार में युवक की संदिग्ध मौत का खुलासा: पीएम रिपोर्ट में जहरीली शराब से इनकार, अल्सर फटने और ब्लीडिंग से गई जान

Fri, 25 Sep 2026 02:15 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2026 02:15 PM IST
सार

धार जिले के रतवा निवासी 30 वर्षीय नवीन चौधरी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रक्तस्राव को मृत्यु का कारण बताया गया है। जहरीली शराब की आशंका के बीच पुलिस ने विसरा और ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन
Dhar Suspended Death Case Post-Mortem Confirms Bleeding Rejects Poisonous Alcohol Theory
मृत युवक की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

धार जिले के ग्राम रतवा में 30 वर्षीय युवक नवीन चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आई है। पीएम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रक्तस्राव (पेट-आंत से अत्यधिक रक्तस्राव) के कारण हुई। प्रारंभिक जांच में मौत का संबंध जहरीली शराब से सामने नहीं आया है। हालांकि, मामले की विस्तृत जांच के लिए पुलिस ने मृतक के विसरा और ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
विज्ञापन


मामा के घर से लौटते समय शराब का किया था सेवन
दरअसल, रतवा निवासी नवीन चौधरी अपने मामा के यहां ग्राम माचल गया था। वहां से वापस लौटते समय उसने रास्ते में शराब का सेवन किया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और परिजन उसे धार के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। मौत के बाद क्षेत्र में जहरीली शराब को लेकर आशंका जताई गई थी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी भी शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में अल्सर फटने और अत्यधिक रक्तस्राव के संकेत
मामले की गंभीरता को देखते हुए सागौर पुलिस की टीम ने धार पहुंचकर डॉक्टरों से भी जानकारी ली। पुलिस जांच में सामने आया कि मौत से पहले नवीन को उल्टियां हो रही थीं। जिला अस्पताल में कराए गए पोस्टमार्टम में अल्सर फटने और अत्यधिक रक्तस्राव के संकेत मिले। चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार पेट या छोटी आंत के ऊपरी हिस्से में अल्सर होने पर रक्तस्राव हो सकता है। वहीं, लीवर की गंभीर बीमारी की स्थिति में भोजन नली की नसें सूजकर फटने से भी भारी रक्तस्राव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विसरा और ब्लड सैंपल की रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
विसरा रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। पुलिस ने एहतियातन मृतक के विसरा और रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट मिलने के बाद मौत से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पुष्टि हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और अब तक जहरीली शराब से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें-  इटली जैसा मिलेगा कटनी मार्बल को दर्जा?: जीआई टैग की कवायद शुरू, दुनिया तक पहुंचाने का प्लान; जानिए कैसे


इनका कहना है-
सागौर थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे ने बताया कि युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मौत के बाद जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में नवीन की मौत गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रक्तस्राव के कारण होने की पुष्टि हुई है। विस्तृत जांच के लिए विसरा और ब्लड सैंपल भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। अभी तक क्षेत्र में जहरीली शराब से जुड़ा कोई प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

इधर, धार आरएमओ संजय जोशी ने कहा कि युवक का पोस्टमार्टम किया गया था और रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। जांच के लिए विसरा सैंपल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के आधार पर मामला जहरीली शराब का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed