फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar: Major Police-Excise Action in Bakaner, Illegal Liquor Worth Rs 40 Lakh Seized; Driver, Owner Booked

धार में आबकारी विभाग व पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाकानेर में 40 लाख की अवैध शराब जब्त, चालक और मालिक पर एफआईआर

Wed, 30 Sep 2026 12:33 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 12:33 PM IST
सार

अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1230 पेटी बीयर जब्त की है। पकड़ी गई शराब की बाजार में अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन मालिक को भी आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
Dhar: Major Police-Excise Action in Bakaner, Illegal Liquor Worth Rs 40 Lakh Seized; Driver, Owner Booked
पुलिस ने 40 लाख की अवैध शराब पकड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनावर तहसील के ग्राम बाकानेर स्थित धनखेड़ी फाटे पर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में बीयर जब्त की है। पुलिस ने एक आयशर वाहन से 1230 पेटी बीयर बरामद की। शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि वाहन मालिक को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


दस्तावेज नहीं दिखा पाए तो खुली शराब की खेप
धनखेड़ी फाटे पर पुलिस को एक आयशर वाहन संदिग्ध नजर आया। वाहन में सवार दो युवकों से शराब परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस वाहन और दोनों युवकों को बाकानेर चौकी ले गई।
विज्ञापन


चौकी पर आयशर वाहन को खाली करवाया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी संख्या में बीयर की पेटियां मिलीं। पुलिस ने वाहन से कुल 1230 पेटी/कार्टून बीयर जब्त की। पुलिस के अनुसार जब्त बीयर की कुल मात्रा 14,760 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख 44 हजार 240 रुपये है। वहीं आयशर वाहन की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शहडोल: बीएसएनएल की केबल सुधारने गड्ढे में उतरा मजदूर, नाली की दीवार गिरने से मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

कांग्रेस नेता की सूचना पर पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार बाकानेर के धनखेड़ी फाटे पर कांग्रेस नेता रविंद्र पाटीदार सहित अन्य लोगों को एक आयशर वाहन संदिग्ध नजर आया था। सूचना मिलने पर बाकानेर चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन के पिछले हिस्से पर लगी तिरपाल हटाकर जांच की तो अंदर बड़ी संख्या में बीयर की पेटियां रखी मिलीं। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के नेतृत्व और एसडीओपी दीपांशु के मार्गदर्शन में मनावर थाना प्रभारी राजेश यादव और बाकानेर चौकी प्रभारी मनोज पाटीदार की टीम ने कार्रवाई की।


वाहन मालिक भी आरोपी 
पुलिस के अनुसार वाहन चालक योगेश पिता श्रवण योगी (22) निवासी बिल्लोद, थाना बेटमा को अवैध शराब का परिवहन करते पाया गया। मामले में वाहन मालिक राजेन्द्रसिंह पिता गणेशसिंह बैस, निवासी इंदौर को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने चालक योगेश योगी और वाहन मालिक के खिलाफ धारा 34(1) एवं 36 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

कहां ले जाई जा रही थी शराब  
चौकी प्रभारी मनोज पाटीदार ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में बीयर कहां ले जाई जा रही थी और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस अवैध शराब के परिवहन से जुड़े नेटवर्क और सिंडिकेट की भी जानकारी जुटा रही है, ताकि मामले में शामिल अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया जा सके। अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed