फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Police apprehend inter-state ATM-cutting gang after a 16-km chase straight out of a movie

धार में पुलिस की कार्रवाई: 16 किमी तक पीछा कर ATM कटर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, 3.60 लाख नकद बरामद

Thu, 03 Sep 2026 05:44 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 05:44 PM IST
सार

कानवन पुलिस ने 16 किलोमीटर पीछा कर अंतर्राज्यीय ATM कटर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से स्कॉर्पियो और 3.60 लाख रुपये बरामद हुए। तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी ड्रोन और ग्रामीणों की मदद से तलाश जारी है।

विज्ञापन
Police apprehend inter-state ATM-cutting gang after a 16-km chase straight out of a movie
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कानवन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 16 किलोमीटर तक फिल्मी अंदाज में पीछा कर अंतर्राज्यीय ATM कटर गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक संदिग्ध ब्लैक स्कॉर्पियो कार और 3.60 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। वहीं, गिरोह के तीन अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश में ड्रोन और ग्रामीणों की मदद से सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे कानवन पुलिस को धार रोड से रतलाम फोरलेन की ओर तेज रफ्तार से जाती हुई एक संदिग्ध ब्लैक स्कॉर्पियो (MH12 XH 5112) दिखाई दी। पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया और उनकी टीम ने डायल 112 (FRV-16) की मदद से वाहन का पीछा शुरू किया। पुलिस ने छोकला टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर दी।

विज्ञापन

पुलिस से घिरता देख स्कॉर्पियो में सवार पांचों आरोपी वाहन छोड़कर पास के सोयाबीन के खेतों में भाग गए। पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया और एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में ड्रोन कैमरे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद दूसरे आरोपी को भी खेतों से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: चित्रकूट में बाढ़ के बाद राहत कार्य तेज, घर-घर पहुंच रहे कलेक्टर और एसपी, प्रभावितों को दिलाया भरोसा

पुलिस ने साहिल उर्फ दातु खान निवासी धीरणकी, जिला पलवल, हरियाणा और कमरियाब पिता सत्तार निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने हाल ही में कर्नाटक के विजयपुर जिले में ATM मशीन काटकर लाखों रुपये की चोरी की थी। इस मामले में थाना कुडगी, विजयपुर, कर्नाटक में अपराध क्रमांक 97/2026 दर्ज है।

पुलिस को आशंका है कि आरोपी क्षेत्र में किसी अन्य बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। फरार तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार बारिया, उप निरीक्षक सोहनसिंह कायत, कानवन पुलिस टीम तथा डायल 112 के आरक्षक दिलीप जाट और पायलट सुभाष सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed