फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Poisonous toddy killed three in Dhar, toddy brought for guests had insecticide

MP News: धार में जहरीली ताड़ी से तीन की मौत, मेहमानों के लिए लाई ताड़ी में थी कीटनाशक दवा

Mon, 17 Apr 2023 01:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 17 Apr 2023 01:20 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के धार में जहरीली ताड़ी पीने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 13 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
 

विज्ञापन
Poisonous toddy killed three in Dhar, toddy brought for guests had insecticide
धार में जहरीली ताड़ी पीने से बीमार ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के धार जिले में मेहमानों के लिए बनी ताड़ी पीने से एक महिला समेत तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। 13 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


मामला धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र का है, जो अलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र से सटा हुआ है। रविवार को टांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत झडामली में ऐलसिंह के घर रविवार को काली बाई पति इंदरसिंह और नसरू पिता इंदरसिंह आए थे। इसके चलते गांव से ही पांच लीटर ताड़ी लाई गई थी। सबने मिलकर ताड़ी पी। कुछ देर बाद अचानक सभी लोग बेहोश हो गए और नसरू की मौत हो गई। जिन लोगों ने ताड़ी नहीं पी थी, वह मरीजों को टांडा और बोरी स्वास्थ्य केंद्रों में ले गए। कुछ मरीजों को धार और कुछ को झाबुआ रैफर किया गया। झाबुआ में इलाज के दौरान गदिया पिता मांगतिया चौहान की मौत हुई। वहीं, धार में नसरू पिता इंदरसिंह और काली बाई पति इंदरसिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर विधायक उमंग सिंघार ने पीड़ित परिवार के लोगों से चर्चा की। जिला पंचायत सदस्य मुकाम सिंह अलावा को धार अस्पताल भेजा। विधायक ने अपनी तरफ से सहायता राशि परिजनों को दी है। बोरी स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वहां नौ लोगों को और चार लोगों को धार के अस्पताल भेजा गया। उनकी स्थिति बेहतर है। भर्ती मरीजों में अलीराजपुर जिले के चूलिया और करचट गांव के लोग भी हैं। 
विज्ञापन


ताड़ी में मिली कीटनाशक दवाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक ताड़ी में कीटनाशक दवा मिलाई गई थी। जहां ताड़ी बनी थी, वहां कीटनाशक दवा के पैकेट मिले हैं। जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। धार एसपी मनोज सिंह ने भी मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मौत की वजह अधिक मात्रा में ताड़ी पीना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed