फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   baba saheb ambedkar statue stolen damaged installed third time

Dhar News: बाबा साहब की मूर्ति से खिलवाड़, पहली बार चोरी, दूसरी बार तोड़ी, तीसरी बार फिर से किया गया स्थापित

Fri, 09 May 2025 02:43 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 09 May 2025 02:43 PM IST
सार

धार के पास स्थित ग्राम जेतपुरा में बुधवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाई गई डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को उखाड़ने और दूसरी बार उसे क्षतिग्रस्त करने की घटना को अंजाम दिया। हालांकि, समाज के विरोध के बाद तीसरी बार प्रतिमा को फिर से स्थापित कर दिया गया है।

विज्ञापन
baba saheb ambedkar statue stolen damaged installed third  time
बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा हुई चोरी, तीसरी बार की है स्थापित

विस्तार

धार के पास स्थित ग्राम जेतपुरा से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन के पास जेतपुरा गांव में उस समय हंगामा मच गया, जब कुछ अज्ञात असामाजिक लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को उखाड़कर एक बस में ले जाने की कोशिश की। जैसे ही यह खबर गांव और आसपास के इलाकों में फैली, समाज के लोग गुस्से से भर गए। समाज के नेताओं ने एकजुट होकर इसका विरोध किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए नौगांव पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया और स्थिति को शांत किया। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को फिर से स्थापित किया और लोगों को आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लेकिन मामला यहां नहीं रुका। जब गांववाले और समाज के लोग नौगांव थाने में शिकायत दर्ज कराकर घटना स्थल पर लौटे, तो उन्होंने देखा कि हाल ही में स्थापित की गई प्रतिमा को फिर से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इस दुस्साहस से गुस्सा और बढ़ गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इंदौर में युवती ने मल्टी की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए एसडीएम रोशनी पाटीदार, तहसीलदार दिनेश उईके, सीएसपी रविंद्र वास्कले और थाना प्रभारी सुनील शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बात की और माहौल शांत किया। एक बार फिर से बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित किया गया।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर पंचकुइया आश्रम में सेना के लिए शुरू हुआ महायज्ञ,मंत्रों का किया जा रहा जाप

फिलहाल, नौगांव पुलिस ने ग्राम जेतपुरा के जगदीश डावर की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों को जल्दी ही पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed