{"_id":"6a4a5a2e933b4ce8940da542","slug":"naushad-the-final-accused-in-the-salman-murder-case-arrested-police-parade-dhar-news-c-1-1-noi1504-4469426-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: सलमान हत्याकांड का अंतिम आरोपी नौशाद गिरफ्तार, मृतक के पिता बोले- दोषियों को फांसी पर चढ़ाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: सलमान हत्याकांड का अंतिम आरोपी नौशाद गिरफ्तार, मृतक के पिता बोले- दोषियों को फांसी पर चढ़ाओ
Sun, 05 Jul 2026 11:03 PM IST
धार ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:03 PM IST
सार
धार के चर्चित सलमान हत्याकांड में पुलिस ने अंतिम फरार आरोपी नौशाद को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। उसे घटनास्थल पर ले जाकर तस्दीक कराई गई। पीड़ित परिवार ने सभी आरोपियों को फांसी देने की मांग की। पुलिस ने बताया कि विशेष टीम और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी पकड़ा गया।
धार के चर्चित सलमान हत्याकांड में पुलिस ने अंतिम फरार आरोपी नौशाद को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। उसे घटनास्थल पर ले जाकर तस्दीक कराई गई। पीड़ित परिवार ने सभी आरोपियों को फांसी देने की मांग की। पुलिस ने बताया कि विशेष टीम और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
- फोटो : D
विस्तार
धार जिले के सागौर थाना क्षेत्र के चर्चित सलमान हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के सातवें और अंतिम मुख्य आरोपी नौशाद (पिता करमशाह) को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले घटना में शामिल छह अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद रविवार को सागौर थाना पुलिस आरोपी नौशाद को साक्ष्य जुटाने और मौका-मुआयना (तस्दीक) कराने के लिए मृतक सलमान के घर के सामने वाली गली में लेकर पहुंची। जैसे ही पुलिस आरोपी को लेकर वहां से गुजरी, उसे देखने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोग और मृतक के परिजन जमा हो गए। इस दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- प्रेम संबंध होने के कारण पॉक्सो के अपराध में मिली जमानत, हाईकोर्ट ने कहा- ट्रायल में लग सकता है समय
विज्ञापन
फांसी की मांग
मृतक सलमान के पिता शमशुद्दीन पटेल और उनके परिजनों ने पुलिस प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की सराहना की है। शमशुद्दीन पटेल ने कहा कि पुलिस ने जिस तत्परता से आखिरी आरोपी को ढूंढ निकाला और उसे घटना स्थल पर लेकर आई, उससे कानून और व्यवस्था पर उनका भरोसा और मजबूत हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और माननीय न्यायालय से गुहार लगाई है कि उनके बेटे के सभी हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए, ताकि उनके परिवार को पूर्ण न्याय मिल सके।
सागौर थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी नौशाद हत्याकांड के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए धार पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर और सीएसपी रवि सोनेर के मार्गदर्शन में विशेष टीमें बनाई गई थीं। थाना प्रभारी सरोदे के अनुसार, पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि आरोपी नौशाद उज्जैन के अहमद नगर इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की और उसे धरदबोचा। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
