{"_id":"6677bcc6901a0b946b0b7e8c","slug":"mp-news-tribal-woman-assaulted-police-arrested-seven-accused-including-sarpanch-in-dhar-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आदिवासी महिला के साथ की मारपीट, सरपंच समेत सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आदिवासी महिला के साथ की मारपीट, सरपंच समेत सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 23 Jun 2024 11:42 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:42 AM IST
सार
मामला केंद्रीय महिला व बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के संसदीय क्षेत्र धार का है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने लाठी भांजने वाले सरपंच सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में गुरुवार को तालिबानी क्रूरता जैसे हालात नजर आए। गांव का सरपंच एक महिला पर दनादन लाठियां बरसाता रहा, जबकि चार पुरुषों ने मिलकर आदिवासी महिला को जकड़कर रखा, ताकि वह खुद का बचाव नहीं कर पाए।
विज्ञापन
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला केंद्रीय महिला व बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के संसदीय क्षेत्र धार का है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने लाठी भांजने वाले सरपंच सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
धार जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। जांच में पता चला कि यह घटना 20 जून को टांडा पुलिस थाना क्षेत्र के कुंडी गांव में हुई थी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पीटने वाले मुख्य आरोपी गांव के सरपंच नूर सिंह भूरिया और मारपीट में मदद करने वाले इन्दर सिंह भील, खारु भील, बल्लू भील, अंतर भील, मदिया भील, एंड गुलाब सिंह भील को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
