फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP IT Raid: Income Tax raids on 12 locations of big businessmen of Dhar Hindi News

IT Raid: धार में  इनकम टैक्स का छापा, बड़े व्यापारियों के 12 ठिकानों पर जांच जारी, आय से अधिक संपत्ति की आशंका

Thu, 05 Dec 2024 11:26 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 05 Dec 2024 11:26 AM IST
सार

Dhar News: इनकम टैक्स विभाग की टीम ने धार में 12 स्थानों पर छापेमारी की है। जिले के बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर की गई यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और कर चोरी की आशंका को लेकर की गई है।   

विज्ञापन
MP IT Raid: Income Tax raids on 12 locations of big businessmen of Dhar Hindi News
धार में इनकम टैक्स का छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले के मनावर में गुरुवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम ने 12 स्थानों पर छापा मारा। 28 वाहनों में सवार इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी अलसुबह 6:30 बजे पहुंचे कार्रवाई शुरू की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई मनावर के बड़े व्यापारी आरसी जैन, प्रॉपर्टी ब्रोकर अमित शर्मा, राजेश शर्मा, कालू उर्फ बब्बू टेलर, जहीर शेख, पंकज गोधा और क्रिकेट सट्टा कारोबार से जुड़े गोलू पहाड़िया के ठिकानों पर की जा रही है। टीम ने घरों, दुकानों, ऑफिस और एक पेट्रोल पंप पर एक साथ छापा मारकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


छापेमारी आय से अधिक संपत्ति और कर चोरी की आशंका को लेकर की गई है। सभी स्थानों पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। कार्रवाई को लेकर अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। उनका कहना है कि अभी कार्रवाई जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed