फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MLA Umang Singar wife beat up the maid Case registered

MP News: धार के कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज, नौकरानी ने लगाए मारपीट के आरोप

Thu, 03 Nov 2022 05:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 03 Nov 2022 05:36 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पत्नी पिंकी सिंघार पर नौकरानी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। घर में खाना बनाने वाली महिला ने विधायक की पत्नी के खिलाफ गाली-गलौज के साथ मारपीट करने की शिकायत थाने में की है।

विज्ञापन
MLA Umang Singar wife beat up the maid Case registered
कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गंधवानी से विधायक उमंग सिंघार की पत्नी के खिलाफ उनकी ही नौकरानी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। धार की गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमंग सिंघार की पत्नी के खिलाफ पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज का केस दर्ज किया है। आरोप लगाने वाली उनकी नौकरानी है, जो उनके घर पर खाना बनाने का काम करती है।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उमंग की पत्नी प्रतिमा उर्फ पिंकी सिंघार ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही धमकाते हुए उसके गाली-गलौज भी की। यह महिला उमंग सिंघार के धार स्थित आवास पर काम करती है। आरोप लगाने वाली महिला का नाम गायत्री भूरिया बताया जाता है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लंबे समय से बना रही है विधायक के घर खाना
गायत्री भूरिया धार में उमंग सिंघार के लोक निर्माण कार्यालय, आदर्श रोड के पीछे स्थित आवास पर लंबे समय से खाना बनाने का काम कर रही हैं। मारपीट की कथित घटना मंगलवार दोपहर दो बजे की है। मामले में पुलिस ने प्रकरण बुधवार को दर्ज किया है। टीआई चंद्रभान सिंह चढ़ार ने बताया कि महिला ने शिकायत दी थी, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed