फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   liquor mafia attacks SDM and revenue officials in dhar Collector ordered a magisterial inquiry

MP News: धार में शराब माफिया ने एसडीएम और राजस्व अधिकारियों पर किया हमला, फायरिंग कर अगवा करने की कोशिश की

Wed, 14 Sep 2022 07:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 14 Sep 2022 07:34 AM IST
सार

धार जिले में मंगलवार को शराब माफिया ने शराब से लदे ट्रक को रोकने की कोशिश करने पर एसडीएम और एक अन्य अधिकारी की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
liquor mafia attacks SDM and revenue officials in dhar Collector ordered a magisterial inquiry
पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपियों का ट्रक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार जिले में मंगलवार को शराब माफिया ने शराब से लदे ट्रक को रोकने की कोशिश करने पर एसडीएम और एक अन्य अधिकारी की पिटाई कर दी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने एक अधिकारी को अगवा करने का भी प्रयास किया और फायरिंग भी की। फिलहाल एसडीएम और अन्य अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है हालांकि गंभीर चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन


धार पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि मुखबिर से मिली सूचना पर, एसडीएम नवजीवन परिहार, नायब तहसीलदार राजेश भिड़े और अन्य अधिकारी मंगलवार सुबह मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे थे, इस दौरान ट्रक बड़वानी से अलीराजपुर की ओर जा रहा था, जब अधिकारी अपने वाहन से ट्रक का पीछा कर रहे थे और उप-जिला मुख्यालय कुक्षी से 14 किलोमीटर दूर हल्दी गांव में एक ढाबे के पास उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे तो आरोपियों ने अधिकारियों की पिटाई की और अगवा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


एसपी ने कहा, कि ट्रक के साथ जा रही एसयूवी में बैठे करीब आधा दर्जन लोग बाहर आए और अधिकारियों पर हमला कर दिया। उन्होंने ट्रक को ले जाने की भी कोशिश की। हमलावरों ने नायब तहसीलदार को अपनी एसयूवी में बैठने के लिए मजबूर किया और अधिकारियों की टीम पर फायरिंग की। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नायब तहसीलदार को मुक्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। शराब से लदे ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। धार कलेक्टर पंकज जैन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed