फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: 3,500 voters cast their votes in the Indore Advocates' Association election.

Indore News:इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव में साढ़े तीन हजार वोटरों ने किया मतदान

Thu, 25 Jun 2026 07:44 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 25 Jun 2026 07:44 PM IST
सार

इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। संघ के 5,463 मतदाताओं में से 3,558 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में थे।

विज्ञापन
Indore News: 3,500 voters cast their votes in the Indore Advocates' Association election.
इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव गुरुवार को संपन्न हुए। मतदान सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। अभिभाषक संघ में कुल 5 हजार 463 वोटर थे, जिनमें से 3558 वोटरों ने मतदान किया।

विज्ञापन


सदस्यों ने 11 पदों के लिए वोटिंग की। पांच वोट पदाधिकारियों के लिए, जबकि छह वोट कार्यकारिणी सदस्यों के लिए थे। पदाधिकारी पद के लिए 53 प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि कार्यकारिणी पद के लिए 21 उम्मीदवार मैदान में थे।
विज्ञापन

 

जिला कोर्ट परिसर में अलग-अलग बूथ मतदान के लिए बनाए गए थे और सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। वरिष्ठ सदस्यों व महिला वोटरों के लिए अलग बूथ बनाए गए थे। पहले नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। फिर सुबह 11 बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआत में मतदाताओं में उत्साह देखा गया, फिर दोपहर में मतदाताओं की भीड़ कम हो गई। इस बार मतदान को लेकर वोटरों का उत्साह ज्यादा नजर नहीं आया, क्योंकि साढ़े तीन हजार वोट ही डाले गए। शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन



इस बार चुनाव में मतदान समाप्त होने के बाद बचे हुए मतपत्रों को नष्ट कर दिया गया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। इस बार सचिव पद के लिए कड़ा मुकाबला देखा गया। सभी चेहरे इस पद के लिए नए थे। अध्यक्ष पद की दौड़ में राजेश खंडेलवाल, रवींद्र सिंह गौड़, राकेश पाल, गोपाल कचौलिया, श्रीराम भदौरिया, मनोज वर्मा, एल.एल. यादव और राजेंद्र यादव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed