फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   In Dhar, CM distributed billions of rupees to farmers and workers, blessed 2123 couples

Dhar News: धार के उमरबन में 2123 जोड़ों का सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री ने दी जिले को करोड़ों की सौगात

Wed, 30 Apr 2025 09:33 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Wed, 30 Apr 2025 09:33 PM IST
सार

अक्षय तृतीया पर धार के उमरबन में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2123 नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान है, जिससे बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग मिलता है और गृहस्थी बसाई जा सकती है। 

विज्ञापन
In Dhar, CM distributed billions of rupees to farmers and workers, blessed 2123 couples
सामूहिक विवाह में CM ने धार जिले में 270 करोड से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन लोकार्

विस्तार

शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना उन गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों का धूमधाम से विवाह करने में असमर्थ है। ऐसे परिवार बेटियों की शादी को बोझ नहीं वरदान समझे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ये बातें अक्षय तृतीया के अवसर पर धार जिले के विकासखंड उमरबन में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सहभागिता कर कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने योजना से लाभान्वित 2123 नवदंपतियों को बधाई एवं सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों के विवाह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। संस्कृत में कन्यादानम महादानम कहा गया है अर्थात कन्यादान सर्वश्रेष्ठ दान है यह एक ऐसा दान है जो माता-पिता के लिए सबसे बड़ा है। इस योजना के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद, निराश्रित परिवारों को उनकी बेटियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता की जाती है। नवविवाहित जोड़ों को 49 हजार रुपए की राशि का चेक प्रदान किया जाता है, जिससे वे गृहस्थी का जरूरी सामान खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में पहली बार हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह, 223 जोड़े बंधे बंधन में

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को दी कई सौगातें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के विकासखंड उमरबन में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लवाणी में स्थित 1869.72 करोड़ रुपए की लागत की धार उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन व विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। धार उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना से जिले के 159 ग्रामों तक पहुंचेगा पानी एवं 50 हजार हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित। मुख्यमंत्री ने जिले के 159.70 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 110.84 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी अवसंरचनाओं से संबंधित कार्यों का लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की प्रथम किस्त का किया गया अंतरण
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 की प्रथम किस्त के रूप में राज्य के 85 लाख से अधिक किसानों को 1702 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक कर डीबीटी के माध्यम से किया गया। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता के रूप वर्ष में कुल 06 हजार रुपये की राशि तीन समान किस्तों में प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है।

ये भी पढ़ें-शिवपुरी में हो रहा था बाल विवाह, प्रशासन की टीम पहुंची, रुकवाई 16 वर्षीय बालिका की शादी


मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना की राशि का अंतरण
संबल योजना के तहत राज्य के 27000 से अधिक श्रमिकों को 600 करोड़ राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। इस योजना के अंतर्गत धार जिले के 1036 श्रमिकों को 22.60 करोड़ की राशि वितरित की गई। यह योजना असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण योजना है जो इन्हें जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्रदान कर असल रूप में संबल प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने निशक्त विवाह सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना के तहत वित्तग्राहियों को चेक वितरित किए।

देवस्थानम नामक पुस्तिका का विमोचन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार जिला प्रशासन एवं कलेक्टर प्रियंक मिश्र द्वारा संधारित मंदिरों की संकलन पुस्तिका देवस्थानम का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि, श्रम एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कार्यक्रम में ये अतिथिगण रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सवित्री ठाकुर, राज्यसभा सांसद डॉ.सुमेरसिंह सोलंकी, धार विधायक नीना वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल, पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, रेलम चौहान, जगदीप पटेल, चंचल पाटीदार, गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी व अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

सामूहिक विवाह में CM ने धार जिले में 270 करोड से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन लोकार्

सामूहिक विवाह में शामिल नवदंपती

 

सामूहिक विवाह में CM ने धार जिले में 270 करोड से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन लोकार्

सामूहिक विवाह में CM मोहन यादव भी शरीक हुए। 

 

सामूहिक विवाह में CM ने धार जिले में 270 करोड से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन लोकार्

सामूहिक विवाह में CM ने धार जिले में 270 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed