फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Horrific road accident on the Mhow-Neemuch highwayThree people, including

महू-नीमच मार्ग पर हादसा: तेज रफ्तार ट्रॉले की टक्कर से तीन मासूम छात्रों की मौत, इनमें दो सगे भाई शामिल

Thu, 22 Oct 2026 03:55 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 03:55 PM IST
सार

पीथमपुर में महू-नीमच मार्ग पर महिंद्रा ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से सेंट फ्रांसिस स्कूल के तीन छात्रों की मौत हो गई। हादसे में प्रियांश रजक, मोक्ष रजक और आयुषी रजक ने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Horrific road accident on the Mhow-Neemuch highwayThree people, including
धार के पीथमपुर में तीन छात्रों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक नगरी पीथमपुर में गुरुवार दोपहर को एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में सेंट फ्रांसिस स्कूल के तीन मासूम छात्रों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम और शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-1 थाना क्षेत्र अंतर्गत महू-नीमच मार्ग पर महिंद्रा ब्रिज के पास यह दर्दनाक हादसा दोपहर करीब 2:00 बजे हुआ। सेंट फ्रांसिस स्कूल के तीन छात्र दो पहिया वाहन क्रमांक (क्रमांक MP 40 ML 4037) पर सवार होकर स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्र\ले ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान प्रियांश रजक, उत्कर्ष आंगन मोक्ष रजक और आयुषी रजक के रूप में हुई है। मृतकों में प्रियांश और मोक्ष दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बच्चे वाहन सहित सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर: खंडवा से ओंकारेश्वर रोड तक ट्रेनों का संचालन साल के अंत तक होगा शुरू; आसान होगी यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-1 थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शवों को अपने कब्जे में लिया और कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही, शिनाख्त कर घटना की सूचना तुरंत बच्चों के परिजनों को दी गई। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे शहर में शोक व्याप्त है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed