Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Even a month after the inauguration, Narmada water has not reached 66 villages

धार: लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों तक नहीं पहुंचा नर्मदा का पानी, विधायक ने किसानों के साथ सौंपा ज्ञापन

Wed, 25 Nov 2026 10:32 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2026 10:32 PM IST
सार

नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-सरदारपुर माइक्रो सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों के किसानों को पानी नहीं मिला। विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में किसानों ने ज्ञापन सौंपकर जल्द सिंचाई सुविधा देने की मांग की। चार दिन में पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। 

विज्ञापन
Even a month after the inauguration, Narmada water has not reached 66 villages
कांग्रेस ने किया आंदोलन

विस्तार

नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-सरदारपुर माइक्रो सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए नर्मदा का पानी नहीं मिल पाया है। इसे लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सरदारपुर तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार महेशसिंह सोलंकी और नर्मदा घाटी विकास विभाग के कार्यपालन यंत्री आलोक चौबे को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने जल्द पानी उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'लाडली बहना योजना की राशि से अंडा-मुर्गा खाओ': भाजपा विधायक का अनोखा बयान,महिलाओं से कहा- वोट कमल को देना
विज्ञापन


इस दौरान विधायक ग्रेवाल ने कहा कि वर्ष 2018 में शुरू हुई इस महत्वपूर्ण परियोजना को वर्ष 2023 तक पूरा किया जाना था, लेकिन निर्धारित समय से कई साल बीत जाने के बाद भी काम अधूरा है। 24 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरदारपुर में परियोजना का लोकार्पण किया था। उस दौरान 66 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने और नर्मदा-माही नदियों के मिलन की बात कही गई थी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर भरोसा करते हुए किसानों ने हजारों हेक्टेयर भूमि पर फसलों की बुवाई कर दी, लेकिन लोकार्पण के एक माह बाद भी खेतों तक पानी नहीं पहुंचा है। माही नदी भी सूखी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेवाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ छलावा किया है। जब परियोजना से पानी उपलब्ध ही नहीं कराना था तो लोकार्पण क्यों किया गया? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अधूरे वादे के लिए किसानों से माफी मांगनी चाहिए। परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद किसान सिंचाई के पानी के लिए परेशान हैं। विधायक ग्रेवाल ने चेतावनी दी कि यदि चार दिन में 66 गांवों के किसानों को पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने की कार्रवाई की मांग भी की जाएगी।

कांग्रेस ने किया आंदोलन

कांग्रेस ने किया आंदोलन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed