फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Seven accused arrested for robbing a jeweler's shop at gunpoint

Dhar News: बंदूक के बल पर ज्वेलर्स शॉप में लूट का खुलासा, सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 03:14 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 03:14 PM IST
सार

पुलिस ने सघन सर्चिंग अभियान चलाकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से अधिकांश उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। एक स्थानीय सहयोगी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर लूट की साजिश रची गई थी। लूट का अधिकांश माल, बाइक और बोलेरो वाहन जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
Dhar News: Seven accused arrested for robbing a jeweler's shop at gunpoint
पुलिस ने बरामद किया लूट का माल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले के सिंघाना में शनिवार रात को बस स्टैंड पर स्थित जगन्नाथ ज्वेलर्स की दुकान पर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार शाम करीब 8:30 बजे की है, जब चार अज्ञात लुटेरे ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए। अंदर घुसते ही उन्होंने शटर बंद कर दिया और दुकान में मौजूद कर्मचारी मुनीम शाहजी माने के साथ मारपीट की। घटना दुकान में मौजूद CCTV में कैद हो गई थी। लुटेरे लाखों का सोना, चांदी और कीमती ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


सूचना के बाद सिंघाना की थी। टीम ने जंगल के रास्ते आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल भी बिछाया, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इस दौरान आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान भी चलाया गया। जंगल की सर्चिंग के दौरान एक आरोपी को पकड़ा गया, जबकि अन्य आरोपी बोलेरो वाहन के जरिए फरार हो गए थे। पुलिस को आरोपियों की लोकेशन देवास जिले की मिली जिस पर धार पुलिस ने देवास पुलिस की मदद से बाकी आरोपियों कों भी हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी यूपी के फीरोजाबाद और आगरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने लूट में गया लगभग पूरा माल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बड़े ने सोते समय कुल्हाड़ी से अलग कर दी छोटे भाई की गर्दन, शादी का रिश्ता बना भयानक मौत की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपियों को लूट की योजना में सहयोग एक ऐसे स्थानीय व्यक्ति ने किया, जो जेल में इनमें से एक आरोपी के साथ रह चुका था। उसी ने इन बदमाशों को दुकान और उसकी गतिविधियों की जानकारी दी थी। धार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश कुमार गर्ग ने बताया की शनिवार रात को सिंघाना में ज्वेलर्स की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सर्चिंग अभियान चलाया आरोपी जंगल के रास्ते भागने में सफल हो गए थे। बदमाशों ने लूट का माल जंगल में छुपा दिया था कुछ सामान कल और कुछ आज सर्चिंग में मिल गया साथ ही जंगल सर्चिंग में एक आरोपी भी गिरफ्तार हुआ। बाकी आरोपियों को जानकारी के बाद देवास पुलिस की मदद से हिरासत में लिया है। ज्वेलर्स की दुकान से लूटा गया सारा माल बरामद किया जा चुका है। साथ ही बाइक और बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया है, फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें-  बांदकपुर से लौट रहे यात्रियों पर चलती ट्रेन में बेखौफ बदमाशों का हमला, मोबाइल और नकदी लेकर फरार हुए हमलावर

पकड़े गए आरोपियों में कल्याण उर्फ काला निषाद पिता हाकम सिंह उम्र 28 साल, दीपक दिवाकर पिता रामगोपाल उम्र 32 साल, शिवराम उर्फ पिंटू यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 22 साल, आसिफ अब्बासी पिता चांद मियां अब्बासी उम्र 23 साल, सर्वेश निषाद पिता अनूप सिंह उम्र 20 साल, वीरभान निषाद पिता विद्या राम निषाद उम्र 28 साल, राहुल निषाद पुत्र किशोरी लाल केवट उम्र 25 साल शामिल हैं। ये सभी निवासी उत्तर प्रदेश के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed