{"_id":"6845a2129d1da563070407eb","slug":"dhar-news-special-copy-given-to-students-of-remote-village-bakankheda-of-tribal-area-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: आदिवासी अंचल के दूरस्थ ग्राम बकानखेड़ा के विद्यार्थियों को दी गई विशेष कॉपी, जानें क्या है उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: आदिवासी अंचल के दूरस्थ ग्राम बकानखेड़ा के विद्यार्थियों को दी गई विशेष कॉपी, जानें क्या है उद्देश्य
Sun, 08 Jun 2025 08:15 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 08 Jun 2025 08:15 PM IST
सार
धार जिले के बकानखेड़ा गांव में छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन व विचारों पर आधारित 'मोदी कॉपी' वितरित की गई। यह पहल शिक्षा व प्रेरणा को जोड़ने का प्रयास है।
विज्ञापन
धार जिले के ग्रामीण इलाकों में बच्चों को बांटी गई मोदी कॉपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार जिले के आदिवासी अंचल के छोटे से गांव बकानखेड़ा में रविवार को एक विशेष आयोजन में विद्यार्थियों को 'मोदी कॉपी' वितरित की गई। यह कॉपी केवल एक लेखन सामग्री नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक जीवन, विचारों और शिक्षण दृष्टिकोण से विद्यार्थियों को जोड़ने का एक अनूठा प्रयास है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी, पूर्व पार्षद और मोदी कॉपी वितरण के सूत्रधार दीपक जैन 'टीनू' विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दीपक जैन ने ग्राम बकानखेड़ा के आयोजन में स्वयं विद्यार्थियों को ‘मोदी कॉपी’ भेंट की और उन्हें इसके उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा और प्रेरणा के उद्देश्य से बनाई गई मोदी कॉपी का सतत् वितरण गत 5 वर्षों से निरंतर जारी है।
ये भी पढ़ें- शिलांग में सोनम की खोज जारी, नहीं मिला अभी तक कोई सुराग
विज्ञापन
यह कॉपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी प्रेरक घटनाओं, ‘मन की बात’ और ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों के प्रमुख अंशों के साथ तैयार की गई है। इसमें विद्यार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास, समय अनुशासन और जीवन मूल्यों पर आधारित विचारों को सहज और आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह साफ नजर आ रहा था। कई विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें पहली बार किसी पुस्तक या कॉपी में प्रधानमंत्री के विचार पढ़ने को मिल रहे हैं। इससे उनमें पढ़ाई के साथ-साथ आत्मविकास का नया दृष्टिकोण विकसित हुआ है।
दीपक जैन ने बताया कि यह एक अभिनव पहल है। कुल 180 पृष्ठ की इस कॉपी में लिखने के पृष्ठ के साथ ही 8 पृष्ठों पर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरक जीवन, विचारों और उनके विद्यार्थियों के लिए दिए गए उपयोगी संदेशों से परिचित कराना है। इस नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ होने पर अलग अलग स्थानों और विद्यालयों में पुनः इस कॉपी का वितरण होगा।
ये भी पढ़ें- तु.सी आमणापुरकर ने शुरू की थी एक कमरे से छत्रपति संस्था, पूरे हुए पचास बरस
दीपक ने हाल ही में इंदौर प्रवास पर आए देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी यह "मोदी कॉपी" भेंट की गई थी। प्रधान ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा था कि यह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बनेगी और उन्हें सकारात्मक सोच व राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर अग्रसर करने में मददगार सिद्ध होगी। बकानखेड़ा के सरपंच उमेश बड़ुकिया ने कहा कि यदि देशभर में इस तरह की पहल को संस्थागत रूप दिया जाए, तो यह नई पीढ़ी के व्यक्तित्व निर्माण में एक क्रांतिकारी कदम साबित हो सकता है। ग्राम बकानखेड़ा के इस आयोजन ने यह प्रमाणित किया कि सुदूर अंचल में भी यदि सही दृष्टिकोण और सही साधन विद्यार्थियों तक पहुंचे, तो वे न केवल अपनी पढ़ाई में रुचि दिखाते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के भाव से भी ओत-प्रोत हो उठते हैं। इस अवसर पर मनोज पटेल, कपिल चौधरी, अंकित रावल, केशव पंडित, नान सिंह बड़ुकिया, धनसिंह चंदेल, दशरथ जी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन