फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Protest against selected candidates of BJP on two assembly seats of Dhar

Dhar: धार की दो विधानसभा सीटों पर भाजपा के चयनित प्रत्याशियों का विरोध, भोपाल में वीडी शर्मा के सामने प्रदर्शन

Wed, 23 Aug 2023 09:51 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 09:51 AM IST
सार

धरमपुरी से भाजपा प्रत्याशी कालू सिंह ठाकुर का विवादित ऑडियो वायरल होने के बाद हंगामा मचा हुआ है। वहीं, कुक्षी से प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल का नाम तय होने के बाद अब स्थानीय भाजपाइयों ने जयदीप पटेल को बाहरी व्यक्ति बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Dhar News: Protest against selected candidates of BJP on two assembly seats of Dhar
भाजपा के चयनित प्रत्याशियों का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने पूर्व में हारी हुई 39 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें धार जिले की धरमपुरी और कुक्षी विधानसभा से भी प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए थे, जिस पर इन हारी हुई सीटों पर रणनीतिक बढ़त बनाकर चुनाव की तैयारियां तेज हो सकें। ऐसे में धरमपुरी से पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा प्रत्याशी कालू सिंह ठाकुर का विवादित ऑडियो वायरल होने के बाद हंगामा मचा हुआ है और जमकर विरोध हो रहा है। वहीं, कुक्षी से प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल का नाम तय होने के बाद अब स्थानीय भाजपाइयों ने जयदीप पटेल को बाहरी व्यक्ति बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार को देर शाम को भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन के नाम एक ज्ञापन देते हुए स्थानीय उम्मीदवार की मांग करते हुए जयदीप सिंह पटेल का विरोध किया है।
विज्ञापन


दरअसल जयदीप पटेल अलीराजपुर जिले के रहने वाले हैं, जिसके चलते उनके कुक्षी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है और करीब 300 की संख्या में कुक्षी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े भाजपा नेता और कार्यकर्ता मंगलवार को भोपाल पहुंचे और देर शाम को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात करते हुए जयदीप सिंह पटेल का विरोध करते हुए कुक्षी विधानसभा में पिछले दो चुनावों में पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल के पति और रिश्तेदार जो भी बाहरी प्रत्याशी थे को टिकट मिलने के बाद पार्टी की हुई हार का हवाला देते हुए स्थानीय उम्मीदवार की मांग करने लगे। अब जयदीप सिंह पटेल का टिकट तय होने के बाद फिर से स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर विरोध शुरू हो गया है। विरोध के दौरान कुक्षी से पहुंचे सभी लोगों ने भाजपा के समर्थन में विश्वास जताते हुए बाहरी व्यक्ति को हटाकर स्थानीय दावेदार को टिकट देने की मांग की है। ऐसे में भाजपा को धार जिले की दोनों ही विधानसभा सीटों पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। विरोध करने पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से कुक्षी क्षेत्र के भाजपा नेता जगदीश कन्नौज, नारायण सिंह भिड़े सहित करीब 300 कार्यकर्ता क्षेत्रीय नेता भोपाल पहुंचे थे, जो जयदीप सिंह पटेल को बाहरी बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम पर ज्ञापन देकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से स्थानीय उम्मीदवार की मांग कर रहे हैं। अब दोनों ही विधानसभा में बढ़ते विवाद के चलते भाजपा की अगली रणनीति क्या होगी यह आने वाला समय ही बताएगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed