{"_id":"651c4447c262365b360b88ed","slug":"dhar-news-nine-accused-arrested-so-far-in-stone-pelting-at-tableau-moving-ceremony-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: झांकियां के चल समारोह पर हुए पथराव में अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार, SDM ने लोगों से की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: झांकियां के चल समारोह पर हुए पथराव में अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार, SDM ने लोगों से की ये अपील
Tue, 03 Oct 2023 10:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 03 Oct 2023 10:12 PM IST
सार
धार जिले के कुक्षी में अनंत चतुर्दशी पर झांकियां के चल समारोह पर हुए पथराव में अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। वहीं, चौथे दिन भी विरोध स्वरूप कुक्षी बंद रहा। अनेक नगरों ने घटना के विरोध में बंद का सफल आह्वान किया। एसडीएम ने लोगों से स्थिति सामान्य करने की अपील की है।
विज्ञापन
अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार के कुक्षी में अनंत चतुर्दशी उत्सव के दौरान झांकियां के चल समारोह पर हुए पथराव की घटना के विरोध में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कुक्षी नगर लगातार मंगलवार को चौथे दिन भी बंद रहा। नगर का बस स्टैंड क्षेत्र भी सुनसान देखा गया। कोई भी बस नहीं चली, जिससे यात्रियों को भी काफी कठिनाइयां हुईं।
विज्ञापन
बता दें कि मेडिकल स्टोर सहित जरूरत की दुकानें बंद होने से भी लोगों के हाल-बेहाल हैं। लोगों को बाहर से जरूरत की सामग्री जैसे दवाईयां आदि लेनी पड़ रही है। वहीं, जिले में अनेक स्थानों पर कुक्षी नगर की घटना का विरोध देखा जा रहा है। इधर, कुक्षी में पथराव की घटना को लेकर पुलिस ने अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से सात आरोपियों को जेल भेज दिया गया। दो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
इधर, कुक्षी नगर में लगातार चौथे दिन बंद के दौरान लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में सकल हिंदू समाज जनों की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पर एसडीएम कुक्षी आर सी खतेडिया को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि झांकियां के चल समारोह पर हुए पथराव के आरोपियों के मकान ध्वस्त किया जाए और प्रशासन उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करें, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र में उपद्रवियों को सबक मिल सके।
विज्ञापन
इधर, एसडीएम आरसी खतेडिया ने नगर वासियों से क्षेत्र के हालात सामान्य करने की अपील की तथा लोगों को हो रही परेशानियों का हवाला दिया। वहीं, पूरे मामले को लेकर कुक्षी के थाना प्रभारी राजेश यादव ने पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस ने साक्ष्यों, फुटेज के आधार पर पूर्व में दो आरोपी फैजल कुरैशी निवासी रंगारा मोहल्ला कुक्षी एवं रिहान कुरैशी निवासी भट्टी मोहल्ला कुक्षी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जो यहां से दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए गए थे। दो अक्तूबर को गिरफ्तार शुदा पांच आरोपियों को भी न्यायालय पेशकर इन्हें जेल भेजने के आदेश होने पर उन्हें जेल दाखिल किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को भी धार से आरोपी अफजल एवं उमर अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया है।
आरोपी अफजल को कोर्ट पेश किया था, जहां से उसे अलीराजपुर जेल भेज दिया गया है और आरोपी अब्दुल्ला को भी बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस घटना से संबंधित जो भी प्रकरण दर्ज हुए हैं, उनमें वीडियो फुटेज के आधार पर उन आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा और कोई भी आसामाजिक तत्व जो शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश करेगा, सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से कोई अफवाह फैलाएगा उसके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रकरण में अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। इधर, कुक्षी विधानसभा के ग्राम डेहरी भी कुक्षी में हुए पथराव की घटना के विरोध में बंद रहा। लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है, नगर की जनता द्वारा स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे गए।
इस दौरान सकल हिंदू समाज द्वारा नगर के कालिका माता मंदिर परिसर से एकत्रित होकर एक रैली निकालकर पुलिस चौकी डेहरी पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम पर एक ज्ञापन दिया गया। घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जिन मकानों से पथराव किए गए, उन मकानों को ध्वस्त करने की मांग की गई।
