फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Massive fire breaks out at sports goods shop in Rajgarh, goods worth lakhs reduced to ashes

Dhar News: राजगढ़ में स्पोर्ट्स सामान की दुकान में लगी भीषण आग, राख के ढेर में बदला लाखों का सामान

Sat, 06 Dec 2025 06:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 06:44 PM IST
सार

कल देर रात ग्राम राजगढ़ में स्पोर्ट्स के सामान की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आज दोपहर पुलिस ने मौका मुआयना कर पंचनामा तैयार किया है।

विज्ञापन
Dhar News: Massive fire breaks out at sports goods shop in Rajgarh, goods worth lakhs reduced to ashes
आगजनी के बाद अस्त-व्यस्त दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम राजगढ़ नगर में आदर्श सड़क स्थित एक स्पोर्ट्स सामग्री की दुकान में शुक्रवार देर रात्रि में लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दुकान में आग लगने का कारण अज्ञात है। शनिवार को दोपहर बाद पुलिस व पटवारी द्वारा मौका पंचनामा बनाया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP Crime: कटनी में 15 मिनट में ATM लूट, कैमरों पर किया काला स्प्रे, फिर लोडर से खींचकर मशीन उखाड़ ले गए बदमाश
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजगढ़ में आदर्श सड़क पर बैंक ऑफ इंडिया के सामने डिसेंट स्पोर्ट्स की दुकान पर शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना दुकानदार को मकान मालिक द्वारा दी गई। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड द्वारा कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकान में रखी अधिकांश सामग्री जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार रोहित गोविंद सोलंकी अमोदिया ने बताया कि दुकान में आग लगने से दुकान में रखी स्पोर्ट्स सामग्री व कपड़े जल गए, जिससे करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed