फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News : Friendship with a girl on Instagram led a young man to death, know what is the matter

Dhar : इंस्टाग्राम पर लड़की के साथ दोस्ती के मामले ने युवक को मौत का दरवाजा दिखाया, जानिये क्या है मामला

Wed, 28 Aug 2024 05:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 28 Aug 2024 05:05 PM IST
सार

बीते आठ दिनों से लापता पिता-पुत्र में से नर्मदा किनारे बेटे का शव मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। बेटे की लाश मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने धामनोद थाने पर हंगामा कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों को चोरी के इल्जाम में पूछताछ के लिए धामनोद थाने पर बुलाया जा रहा था।

विज्ञापन
Dhar News : Friendship with a girl on Instagram led a young man to death, know what is the matter
मध्यप्रदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले के धामनोद थाना अंतर्गत ग्राम मेहगांव के एक 22 वर्षीय युवक की सोमवार शाम धरमपुरी थाना अंतर्गत नर्मदा किनारे लाश मिलने के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने एकत्रित होकर धामनोद थाना पुलिस और मेहगांव के एक परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


परिजनों के अनुसार पूरा मामला 22 वर्षीय युवक शशांक दुबे और एक युवती की इंस्टाग्राम पर बातचीत को लेकर शुरू हुआ। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक परिवार ने चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर मृतक युवक शशांक और उसके पिता अजय दुबे के खिलाफ धामनोद थाने में आवेदन दिया था, जिसे लेकर दोनों पिता-पुत्र को 16, 17 और 18 अगस्त तीन दिनों तक रोज धामनोद थाने पर बुलाकर उन पर दबाव बनाते हुए उन्हें प्रताड़ित किया गया। इसके बाद 19 अगस्त की सुबह साढे़ 9 बजे घर से निकले पंडित अजय दुबे और मृतक शशांक दुबे लापता हो गए, जिसे लेकर परिजनों द्वारा धामनोद थाने पर भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि हर बार थाने पर उन्हें जांच चल रही है कहकर टाल दिया जाता था। परिजन लगातार पिता-पुत्र को ढूंढ रहे थे , इसी दौरान मंडलेश्वर थाना इलाके में लापता पिता-पुत्र की बाइक और जूते-चप्पल मिले, जिसकी सूचना पुलिस द्वारा परिजनों को दी गई। परिजनों के होश उस समय उड़ गए, जब सोमवार शाम उन्हें सूचना मिली कि धरमपुरी में उनके लापता हुए बेटे की लाश मिली है। सूचना पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और मंगलवार को मृतक युवक का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद परिजनों सहित गांव के लोग बड़ी संख्या में धामनोद थाने पर एकत्रित हुए और गांव के ही एक परिवार सहित पुलिस पर मारपीट व दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

परिजनों ने कुल 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह ने कहा कि पिता और पुत्र की गुमशुदगी दर्ज थी और उन्हें लगातार तलाश किया जा रहा था। मंडलेश्वर थाना अंतर्गत लापता पिता-पुत्र की बाइक मिली थी, वहीं युवक का शव धरमपुरी थाना अंतर्गत मिला है, जिसे लेकर आगे जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि परिजनों का आरोपों को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed