फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Four youths returning home on bike fell into a well at a blind turn, all four died on the spot.

Dhar News: बाइक से घर लौट रहे चार युवक अंधे मोड़ पर बने कुएं में गिरे, चारों की मौके पर मौत

Fri, 07 Feb 2025 08:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 08:08 PM IST
सार

धार जिले के मनावर में अंधे मोड़ पर बने बिना मुंडेर के कुएं में बाइक गिरने से चार युवकों की मौत हो गई। सभी शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से गांव में शोक की लहर है, प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम की मांग उठी।

विज्ञापन
Dhar News: Four youths returning home on bike fell into a well at a blind turn, all four died on the spot.
धार में कुएं में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार जिले के मनावर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। बुधवार देर रात लगभग 11:50 बजे चार युवक बाइक से घर लौटते समय अंधे मोड़ पर बने कुएं में गिर गए। इस हादसे में मौके पर ही चारों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मनावर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि संदीप पिता खुमान (19) अपने तीन दोस्तों अनुराग पिता जगदीश (22), मनीष पिता अभय (20) और रोहन पिता लखन (19) के साथ ग्राम मुंडला से छोटी उमरबंद स्थित बहन पूजा के ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रात को कार्यक्रम के बाद चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव मुंडला लौट रहे थे। रास्ते में अंधेरे के कारण उन्हें सामने मौजूद कुआं नजर नहीं आया और कुएं की मुंडेर न होने के कारण बाइक समेत चारों युवक उसमें गिर गए। हादसे में चारों की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कुएं से बाहर निकाला। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मनावर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि कुएं के पास मुंडेर न होने के कारण यह दुर्घटना हुई है। इस मामले में प्रशासन से आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की जा रही है। गांव में एक साथ चार युवकों की मौत से शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कुएं के आसपास सुरक्षा इंतजाम होते, तो यह हादसा टल सकता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed