फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar: Girl students sitting on dharna complaining of the principal, the administration removed the principal

Dhar: प्राचार्य की शिकायत लेकर धरने पर बैठी छात्राएं, घंटों प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने प्रिंसिपल को हटाया

Wed, 23 Aug 2023 03:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 03:56 PM IST
सार

प्रिंसिपल की शिकायत लेकर धार जिले की कुक्षी तहसील अंतर्गत आने वाले कन्या परिसर की कक्षा 6 से 12 तक की सैकड़ों छात्राएं बुधवार को विद्यालय छात्रावास परिसर ग्राउंड में प्रदर्शन कर रही थीं। बाद में प्रशासन ने प्राचार्य को हटा दिया है। 

विज्ञापन
Dhar: Girl students sitting on dharna complaining of the principal, the administration removed the principal
धार में छात्राओं ने कई घंटों तक प्रदर्शन किया । - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के धार जिले में छात्रावास की छात्राओं ने प्रिंसिपल का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर दिया। घंटों नारेबाजी के बाद आखिरकार प्राचार्य को हटा दिया गया है। छात्राएं शिकायत के बाद भी कार्रवाईन नहीं होने से नाराज थीं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला धार जिले की कुक्षी तहसील अंतर्गत आने वाले कन्या परिसर का है। यहां की कक्षा 6 से 12 तक की सैकड़ों छात्राएं बुधवार को विद्यालय छात्रावास परिसर ग्राउंड में प्रदर्शन कर रही थीं। छात्राओं ने प्रिंसिपल पर लापरवाही, अव्यवस्था व बार-बार धमकाने सहित गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राएं धरना-प्रदर्शन कर वी वांट जस्टिस के नारे लगा रही थीं। कलेक्टर को बुलाने की मागं पर अड़ी थीं। इस दौरान सभी छात्राओं ने सुबह से खाना नहीं खाया।
विज्ञापन


धमका रहे प्राचार्य
छात्राओं का आरोप है कि आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त शनिवार शाम को निरीक्षण के लिए शाम को 7 बजे आए थे। उन्हें प्रिंसिपल की मनमानी और प्रताड़ना की सूचना दी गई थी। छात्राओं ने प्राचार्या पर जातिवाद का भेदभाव, एक्स्ट्रा क्लास नहीं लगाने, खाना मीनू के अनुसार नहीं देने की शिकायत की थी। छात्राओं ने कहा है कि प्राचार्य से जब इस बारे में बात की जाती है तो दबाव बना कर धमकियां देते हैं। वे स्कूल हॉस्टल से निकलने की बात करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक भी प्रदर्शन में हुए शामिल
इस शिकायत के बाद प्राचार्य ने जमकर धमकाया और टीसी हाथ में देने की धमकी दी जा रही है। साथ ही पेरेंट्स को भी धमकाया जा रहा है। इन शिकायतों के बावजूद जिला मुख्यालय से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में छात्राएं धरने पर बैठ गईं। घटना की सूचना के बाद क्षेत्रीय एसडीएम भी मौके पर पहुंचे जिस पर छात्राओं ने उनसे बात नहीं कि व कलेक्टर को बुलाने की मांग करते रहीं। कुक्षी के कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल भी मौके पर पहुंचे और प्रदेश सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते प्रशासनिक कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग करते दिखे। हालांकि दोपहर में प्राचार्य पर कार्रवाई हुई और उन्हें हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed