{"_id":"669e3b160ef52e389403ac6b","slug":"dhar-26-children-suddenly-fell-ill-in-eklavya-residential-school-three-ill-children-were-sent-to-barwani-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar: एकलव्य आवासीय विद्यालय में अचानक 26 बच्चे बीमार, तीन गंभीर बच्चों को बड़वानी भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar: एकलव्य आवासीय विद्यालय में अचानक 26 बच्चे बीमार, तीन गंभीर बच्चों को बड़वानी भेजा
Mon, 22 Jul 2024 04:27 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:27 PM IST
सार
कुक्षी के डही ब्लॉक के ग्राम अमल झुमल में 22 जुलाई को एकलव्य आवासीय विद्यालय में 26 बच्चे अचानक से बीमार हो गए। इसके बाद इन्हें तुरंत उपचार के लिए कुक्षी सरकारी अस्पताल लाया गया, तीन गंभीर रूप से बीमार बच्चों को बड़वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
धार में आवासीय छात्रावास के 26 बच्चे बीमार हो गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
धार जिले के कुक्षी क्षेत्र के एकलव्य आवासीय विद्यालय अमल झुमल में 26 बच्चे अचानक गम्भीर बीमार हो गए। जिन्हें कुक्षी के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से एक बच्चे की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बड़वानी रेफर किया गया, वहीं इस घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कम्प मच गया है।
जानकारी अनुसार कुक्षी के डही ब्लॉक के ग्राम अमल झुमल में 22 जुलाई को एकलव्य आवासीय विद्यालय में 26 बच्चे अचानक से बीमार हो गए। इसके बाद इन्हें तुरंत उपचार के लिए कुक्षी सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा उपचार किया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही कुक्षी एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर, तहसीलदार सहदेव मोरे, थाना प्रभारी राजेश यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बच्चों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। सूत्रों के अनुसार मामला फूड पॉइजनिंग का है। वहीं इस मामले को लेकर प्रशासन के द्वारा जांच की बात कही जा रही है। अभी तक तीन बच्चों को बड़वानी अस्पताल में भी रेफर किया है।
इधर शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय अमल झुमल में भोजन की क्वालिटी को लेकर भी लगातार सवाल उठाए जाते रहे हैं, जिसको लेकर अब जिम्मेदार अधिकारी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कर रहे हैं। इस दौरान आवासीय विद्यालय में पानी की सप्लाई को रोक दिया गया है। जांच की जा रही है, वहीं अचानक से बच्चों की तबीयत बिगड़ने को लेकर छात्रावासों में मिलने वाले भोजन पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।