फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Bhojshala ASI Survey After order of HighCourt survey continues for 20th day claims Hindu side

Bhojshala ASI Survey: हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज 20वें दिन भी सर्वे रहा जारी, हिंदू पक्ष के कई दावे

Wed, 10 Apr 2024 08:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Apr 2024 08:37 PM IST
सार

Bhojshala ASI Survey: हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा ने मीडिया से चर्चा में बताया कि प्रतिदिन की तरह ही आज भी सर्वे का काम जारी रहा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज 20वें दिन भी सर्वे जारी रहा।

विज्ञापन
Bhojshala ASI Survey After order of HighCourt survey continues for 20th day claims Hindu side
एएसआई सर्वे टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार की भोजशाला में चल रहे एएसआई के वैज्ञानिक सर्वे का आज 20वां दिन भी पूरा हुआ। इसके बाद एएसआई की टीम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भोजशाला से रवाना हुई। बुधवार को लगभग नौ घंटे चले सर्वे में माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार डिगिंग (उत्खनन) और जीपीएस व जीपीआर तकनीक के साथ ही कार्बन डेटिंग तथा अन्य कई आधुनिक तकनीकों से भोजशाला का सर्वे किया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि 20वें दिन का सर्वे पूरा होने के बाद भोजशाला से बाहर आये हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा ने मीडिया से चर्चा में बताया कि प्रतिदिन की तरह ही आज भी सर्वे का काम जारी रहा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज 20वें दिन भी सर्वे जारी रहा। अधिकारियों की संख्या कम थी और त्योहारों की वजह से मजदूर भी कम थे। इसलिए आज सर्वे का काम में गति नहीं थी।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि एएसआई की टीम ने भोजशाला के सभी चिन्हित स्थानों पर आज भी काम किया है, भोजशाला के अंदर और बाहर से मिट्टी हटाने का काम लगातार जारी है। खासकर भोजशाला के अंदर मिट्टी हटाने का काम, फोटोग्राफी, वीडियो ग्राफी का काम भी लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि अकलकुंय्या का सर्वे भी चल रहा है, विस्तृत जांच के लिए आने वाले दिनों में साइंटिस्ट भी पंहुचेंगे, जांच के लिए विशेष मशीनें भी आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed