फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   ASI Begins Survey at Bhojshala Kamal Maula Mosque Complex in Dhar Madhya Pradesh News in Hindi

Dhar News: भोजशाला का दूसरे दिन साढ़े नौ घंटे चला सर्वे, हिंदू-मुस्लिम पक्ष के प्रतिनिधि रहे मौजूद

Sat, 23 Mar 2024 06:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 23 Mar 2024 06:40 PM IST
सार

Bhojshala ASI Survey: धार जिले की भोजशाला का सर्वे दूसरे दिन भी जारी है। एएसआई की टीम शनिवार सुबह सर्वेक्षण करने के लिए भोजशाला पहुंची। यहां सुरक्षा के कड़ें इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
ASI Begins Survey at Bhojshala Kamal Maula Mosque Complex in Dhar Madhya Pradesh News in Hindi
भोजशाला सर्वे दूसरे दिन भी जारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला का सर्वे दूसरे दिन भी जारी है। शनिवार सुबह एएसआई की टीम सर्वे करने के लिए भोजशाला पहुंची।  एएसआई के वकील हिमांशु जोशी के अलावा हिंदू और मुस्लिम पक्ष के प्रतिनिधि भी भोजशाला में हैं। भोजशाला में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं। साथ ही 60 कैमरों की मदद से भी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। परिसर में खुदाई करने वाले मजदूरों को जांच के बाद प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन




कल सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई की मांग की थी खारिज  
भोजशाला सर्वे मामले में मुस्लिम पक्ष ने 16 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 1 अप्रैल की तारीख तय की थी। लेकिन, शुक्रवार को सर्वे शुरू होने के बाद मुस्लिम पक्ष याचिका पर तुरंत सुनवाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से मना कर दिया। बता दें कि यह याचिका मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी ने दाखिल की है। जिसमें सर्वे से जुड़े हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी। 
विज्ञापन


अब्दुल समद खान बोले- 2004 के बाद रखे गए स्तंभ  
हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से गोपाल शर्मा और आशीष गोयल भी भोजशाला में हैं। वहीं, कल के सर्वे के दौरान नदारत रहे मौलाना कमाल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से याचिकाकर्ता और धार मुस्लिम समाज के सदर अब्दुलसमद खान भी शनिवार को भोजशाला पहुंचे। कमाल मौलाना वेलफेयर सोसायटी के याचिकाकर्ता और मुस्लिम समाज के सदर अब्दुल समद खान ने मीडिया से चर्चा में कहा स्वास्थ्य कारणों से वह कल सर्वे में शामिल नहीं हो सके थे। उन्होंने कहा कि रात 1:00 बजे प्रशासन कहता है कि सुबह 6:00 सर्वे में आना है, ऐसे में खराब स्वास्थ्य के कारण नहीं आ पाए। उन्होंने कहा कि हम माननीय न्यायालय का सम्मान करते हैं, उनका आदेश है कि सर्वे में शामिल होना है, उसी आदेश का पालन करने आए हैं। अब्दुल समद खान ने कहा कि संविधान के दायरे में रहकर माननीय न्यायालय ने जो आदेश दिए हैं उसका पालन करते हुवे सर्वे हो तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जो नई चीजें और कुछ इशू पैदा किए जा रहे हैं, जैसे 2004 के बाद जो स्तंभ अंदर रखे गए उसको लेकर मुस्लिम समाज में कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए आवेदन भेजे। लेकिन, तमाम आपत्तियों के बाद भी उन स्तंभों को बाहर नहीं निकाला गया, आज उन स्तंभों को सर्वे में शामिल करना चाहते हैं। इस पर हमारी आपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन साढ़े नौ घंटे हुआ सर्वे
भोजशाला में दूसरे दिन का सर्वे समाप्त हो गया। ASI की टीम सहित हिंदू व मुस्लिम पक्ष के पक्षकार भोजशाला से वापस निकल गए हैं। बता दें कि सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर टीम ने प्रवेश किया था। वहीं, शाम पांच बजकर 40 मिनट पर वापस लौटी। ASI टीम ने मीडिया से कोई चर्चा नहीं की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एएसआई टीम रवाना हुई। हिन्दू फ्रंट फार जस्टिस के गोपाल शर्मा और आशीष गोयल ने कहा, माननीय कोर्ट के आदेश और नियमों के तहत ही अंदर सर्वे किया जा रहा है। अंदर खुदाई करने की बात को हंसकर टाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed