{"_id":"6aaceed13872a91faf0bb736","slug":"administrative-crackdown-notices-issued-to-prominent-hotels-in-the-dhar-news-c-1-1-noi1504-4737640-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांडू की होटलों को नोटिस जारी: पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड से लेकर पानी की जांच रिपोर्ट नहीं, रसोई में गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांडू की होटलों को नोटिस जारी: पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड से लेकर पानी की जांच रिपोर्ट नहीं, रसोई में गंदगी
Fri, 18 Sep 2026 05:45 PM IST
धार ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 05:45 PM IST
सार
मांडू समेत धार जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 17 होटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट की जांच की। पानी की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल, कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र और प्रशिक्षण रिकॉर्ड जैसी कमियां मिलीं। 11 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी हुए। पांच खाद्य नमूने जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
टीम ने होटलो में की जांच
विस्तार
पर्यटन नगरी मांडू की प्रतिष्ठित होटलों और रिसॉर्ट में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में कई कमियां सामने आई हैं। पानी की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड, कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र और प्रशिक्षण रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिले। वहीं कई रसोईघरों में निर्धारित मानकों के अनुसार साफ-सफाई का भी अभाव पाया गया। इसके बाद विभाग ने 11 प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना नोटिस जारी किए हैं। 15 दिन में कमियां दूर नहीं करने पर लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के निर्देश और आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने जिले के होटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट के किचन व स्टोर रूम का निरीक्षण किया। मांडू में रूपमती होटल प्राइवेट लिमिटेड से पनीर लूज तथा होटल शिवानी रिजॉर्ट एंड रेस्टोरेंट से दही लूज का नमूना लिया गया। इसके अलावा रूपमती होटल, शिवानी रिजॉर्ट, जहाज महल होटल, नेचर नेस्ट वेंचर (वेल्लोरा रिसोर्ट) और फन एंड फूड होटल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य कारोबार का अनुज्ञापन एवं पंजीयन) विनियम 2011 की अनुसूची-4 के अनुसार आवश्यक दस्तावेज और व्यवस्थाएं कई जगह नहीं मिलीं। इनमें पानी की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल का रिकॉर्ड, कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र, ट्रेनिंग रिकॉर्ड, खाद्य पदार्थों का उचित भंडारण और रसोई की मानक अनुसार साफ-सफाई शामिल है। इन कमियों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इंदौर: अन्नपूर्णा मंदिर के पास पूजन सामग्री बेचने वाले बोले- निगम ने खत्म किया रोजगार, जीवन यापन भी मुश्किल
विज्ञापन
इन होटलों में भी जांच
मनावर में होटल न्यू कल्याण और हाइड आउट कैफे एंड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। पीथमपुर के होटल राज पैलेस से पनीर तथा क्लिक होटल से काजू टुकड़ी और मूंगफली दाना के नमूने लिए गए। धार शहर में नटराजे फूड जोन, श्री राधे-राधे रेस्टोरेंट, मेट्रो बैंकर्स और देव होटल का निरीक्षण किया गया। यहां भी पानी की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट, कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र, ट्रेनिंग रिकॉर्ड, खाद्य पदार्थों के भंडारण और रसोई की साफ-सफाई से जुड़ी कमियां सामने आने पर सुधार नोटिस जारी किए गए। कुक्षी के अलीराजपुर रोड स्थित श्री गुरु कृपा रेस्टोरेंट का निरीक्षण करने पर बिना खाद्य पंजीयन कारोबार करना पाया गया। इस पर प्रकरण बनाया गया। डही में मुनी श्री होटल, महाकाल नाश्ता प्वाइंट और शीतल छाया नाश्ता प्वाइंट का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ ढककर रखने और रेस्टोरेंट में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
17 प्रतिष्ठानों की जांच, पांच नमूने प्रयोगशाला भेजे
अभिहित अधिकारी सचिन लोगरिया के निर्देशन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्मला सोमकुंवर तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष खेड़कर और रामगोपाल मऊटा के संयुक्त दल ने कुल 17 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इनमें से 11 प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना नोटिस जारी किए गए। पनीर के दो, दही का एक तथा काजू टुकड़ी और मूंगफली दाना के नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।

टीम ने होटलो मेंं की जांच

टीम ने होटलो में की जांच

टीम ने होटलो में की जांच
