फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: A young man and a woman died in a collision with an unknown vehicle in Dhar

Dhar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से सगाईशुदा जोड़े की दर्दनाक मौत, युवती का कटा पैर 50 फीट दूर मिला

Sun, 22 Jun 2025 08:58 AM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sun, 22 Jun 2025 08:58 AM IST
सार

मृतक युवक लखन धाकड़ (ग्राम आनंद खेड़ी) और युवती अनीता धाकड़ (ग्राम निपावली) की सगाई हो चुकी थी। राजोद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dhar News: A young man and a woman died in a collision with an unknown vehicle in Dhar
हादसा। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले के सरदारपुर के राजोद में एक खौफनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा राजोद नगर से 2 किलोमीटर दूर सरदारपुर रोड पर स्थित गौशाला के सामने शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात हुआ। दोनों युवक-युवती की सगाई हो चुकी थी। हादसा इतना भयानक था कि युवती का पैर कट गया। अगले दिन सुबह तफ्तीश के समय 50 फीट दूर एक गौशाला में युवती का कटा हुआ पैर बरामद हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- घर के हिस्से को लेकर भाई-भाई में खूनी संघर्ष, बड़े ने छोटे भाई को घोंपा चाकू, हालत गंभीर
विज्ञापन


दरअसल, राजोद थाना अंतर्गत ग्राम निपावली की युवती अनीता धाकड़ और आनंद खेड़ी ग्राम का युवक लखन धाकड़, जिनकी सगाई हो चुकी थी, देर रात घर से कहीं घूमने गए थे। वापसी में राजोद के नजदीक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवती का पैर कटकर करीब 50 फीट दूर स्थित गौशाला के अंदर जा गिरा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद सरदारपुर भिजवाया। सुबह घटनास्थल पर जांच पड़ताल के दौरान युवती का कटा हुआ पैर 50 फीट दूर गौशाला के अंदर पड़ा मिला। राजोद थाना पुलिस विभिन्न एंगल से जांच पड़ताल में जुट गई है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed