फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar: Uncontrolled truck entered the shop, accident occurred due to tire burst

Dhar Accident News: धमाके की आवाज के साथ अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, टायर फूटने से हुआ हादसा

Wed, 09 Feb 2022 01:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 01:19 PM IST
सार

जिले के मनावर के समीप ग्राम हनुमंत्या में रेत से भरा ट्रक दुकान में जा घुसा। रहवासी क्षेत्र होने से हड़कंप मच गया। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग सड़क पर आ गए, गनीमत रही कि दुकान में कोई भी मौजूद नहीं था।
 

विज्ञापन
Dhar: Uncontrolled truck entered the shop, accident occurred due to tire burst
अनियंत्रित ट्रक दुकान में जा घुसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के मनावर के समीप ग्राम हनुमंत्या में रेत से भरा ट्रक दुकान में जा घुसा। रहवासी क्षेत्र होने से हड़कंप मच गया। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग सड़क पर आ गए, गनीमत रही कि दुकान में कोई भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात मनावर के समीप ग्राम हनुमंत्या में रेत से भरे ट्रक का अगला टायर फूटने से हादसा हुआ। टायर फटने से चालक ट्रक से नियंत्रण ख्रो बैठा और सड़क किनारे बने महेश मालवीय के मकान की शटर को तोड़ता हुआ दुकान में जा घुसा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कॉलम-बीम को तोड़ते हुए ट्रक दुकान से टकराया है। इससे जोरदार आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग घरों से घबराकर बाहर निकल आए। गनीमत रही कि दुकान में कोई भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

 
महेश मालवीय ने कहा कि किसी को भी कोई भी चोट नहीं आई। ट्रक पर कॉलम भी गिर चुके थे, पर ड्राइवर को खरोंच तक नहीं आई। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed