{"_id":"6a366a6803f2c4fac903b0ec","slug":"dhar-news-woman-consumes-poison-after-dispute-with-husband-tries-to-poison-children-both-survive-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: पति से विवाद के बाद महिला ने खाया जहर, बच्चों को भी पिलाने की कोशिश, बाल-बाल बचे मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: पति से विवाद के बाद महिला ने खाया जहर, बच्चों को भी पिलाने की कोशिश, बाल-बाल बचे मासूम
Sat, 20 Jun 2026 03:54 PM IST
धार ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 03:54 PM IST
सार
पीथमपुर में एक दर्दनाक घटना में 36 वर्षीय महिला ने जहर खाकर जान दे दी। महिला अपने दो बच्चों को भी साथ लेकर गई थी लेकिन बच्चों ने जहरीला पदार्थ पीने से मना कर दिया, जिससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने किया सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औद्योगिक नगरी पीथमपुर के संजय जलाशय क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के चलते एक 36 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को भी जहर देने का प्रयास किया लेकिन बच्चों की सूझबूझ और इंकार के कारण उनकी जान बाल-बाल बच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान ममता बोरिले (36 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरदा की रहने वाली थी। ममता पिछले दो वर्षों से अपने पति जितेंद्र बोरिले से अलग रह रही थी और पीथमपुर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहकर एक निजी कंपनी में मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। परिजनों के मुताबिक घटना वाले दिन दोपहर में ममता का उसके पति से फोन पर किसी बात को लेकर तीखा झगड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के कारण वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई और उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: MP: सरकारी खर्च घटाने की कवायद तेज, बैठकों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरूरी; बाहर जाने से पहले मंजूरी आवश्यक
विज्ञापन
शनिवार शाम ममता अपने दोनों बच्चों (उम्र 13 और 8 वर्ष) को लेकर संजय जलाशय पहुंची। वहां उसने खुद जहर खाने के साथ-साथ दोनों बच्चों को भी जहरीला पदार्थ पिलाने की कोशिश की। हालांकि बच्चों ने उसे पीने से साफ मना कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जहर खाने के बाद महिला ने स्वयं फोन कर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
मामले की जानकारी मिलते ही महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर रेहान अंसारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई है। विस्तृत जांच के लिए महिला का विसरा सुरक्षित रखा गया है, जिसकी अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच के दौरान घटनास्थल या मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है, जिसे लेकर वे अपने पैतृक गांव हरदा रवाना हो गए हैं। पुलिस अब बच्चों के बयान और फोन के कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर मामले की विस्तृत तफ्तीश कर रही है।
