फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar: Celebrations taken out in the joy of the birth of twin daughters, save the daughter, the message given to bring the daughters home with happiness

धार: जुड़वा बेटियों के जन्म की खुशी में निकाला चल समारोह, बेटी बचाओ, बेटियों को खुशी के साथ घर लाओ का दिया संदेश

Sun, 16 Jan 2022 05:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Jan 2022 05:39 PM IST
सार

धार जिले में एक परिवार ने जुड़वा बेटियों का अनोखे अंदाज में स्वागत किया। बेटियों के पहली बार घर आने की खुशी में परिवार ने चल समारोह निकाला और लोगों को बेटी बचाओ का संदेश दिया।  

विज्ञापन
Dhar: Celebrations taken out in the joy of the birth of twin daughters, save the daughter, the message given to bring the daughters home with happiness
धार में जुड़वा बेटियों के उत्सव में निकाला चल समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाज में आज भी जहां लोग बेटियों को बोझ समझते हैं वहीं धार जिले के भायल परिवार ने समाज को अनोखा संदेश दिया है। धार के कोण्डा में रहने वाले मयूर भायल को चार महीने पहले गणेश चतुर्थी पर दो जुड़वा बेटियों का जन्म हुआ। जन्म से लेकर अभी तक दोनों बेटियां अपने ननिहाल में रह रही थीं, जिनको लेने के लिए बच्चियों के दादा, उनके पिता और पूरा परिवार पहुंचा था। नवजात बेटियों को घर लाने के लिए परिवार ने भव्य तैयारी की, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। 
विज्ञापन


बेटियों के पहली बार घर आगमन पर बैंड-बाजे और डीजे के साथ नगर में 2 किमी दूर तक जुलूस निकाला गया। मां और दोनों बेटियों को पालकी में सवार कर पुष्प वर्षा करते हुए उन्हें घर लाया गया। पूरे रास्ते परिजन नाचते रहे और बेटी बचाओ, बेटियों को खुशी के साथ घर लाओ का संदेश देते रहे। इतना ही नहीं घर को फूलों से सजाया गया और बेटियों के पगछाप लिए गए। बेटियों का भव्य अंदाज में स्वागत करने का कारण पूछने पर जगदीश भायल ने बताया कि मेरी एक साथ दो बेटियां आई है वह भी जुड़वा मैं भाग्यशाली हूं, जो लोग बेटियों को गर्भ में मार रहे हैं इसके लिए शासन व सरकार लोगों को जागरूक करती है। मेरे घर एक साथ दो बेटियां आई तो मैंने इस खुशी को एक संदेश देने के लिए यह किया। क्योंकि बेटी है तो कल है दोनों बेटियों को मैं उच्च शिक्षित करूंगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed