फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Sudden fire in moving car, woman burnt alive

Dewas: चलती कार में अचानक लगी आग, जिंदा जलकर कंकाल बनी महिला, पति भी 70 प्रतिशत झुलसा, देखें वीडियो

Sun, 09 Oct 2022 09:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 09 Oct 2022 09:53 PM IST
सार

देवास जिले में एक चलती कार में आग लग गई। इंदौर निवासी दंपती हादसे का शिकार बना है। आग लगने के बाद पति जैसे-तैसे बाहर निकल आया, पर पत्नी कार में ही फंसी रह गई। उसकी आंखों के सामने पत्नी जिंदा जल गई। 

विज्ञापन
Sudden fire in moving car, woman burnt alive
देवास में चलती कार में अचानक आग लग गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवास जिले के भौरासा के ग्राम महुडी में चलती हई नैनो कार ने अचानक आग पकड़ ली। हादसे में कार सवार महिला पूरी तरह जल गई, वहीं उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे इंदौर रैफर किया गया है। दोनों इंदौर के ही रहने वाले हैं। आग की लपटें और धुआं इतना ऊंचा था कि दूर से ही घटना का पता चल रहा था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी 36 वर्षीय सुनील पिता चंदर सिंह चौहान, पत्नी राधाबाई के साथ शनिवार को सोनकच्छ के महुड़ी में जीजा धर्मेंद्र चौहान से मिलने आए थे। दोनों रविवार को नैनो कार से इंदौर लौट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका ही नहीं मिला। पति जैसे-तैसे बाहर निकल आया, पर पत्नी कार में ही फंसी रह गई। उसकी आंखों के सामने पत्नी जिंदा जल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घायल सुनील को पहले देवास अस्पताल लाया गया, फिर इंदौर रैफर किया गया है। सुनील 70 प्रतिशत तक झुलस गया है। 
विज्ञापन


देवास और सोनकच्छ से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई। लेकिन कार में फंसी राधा को बचाया नहीं जा सका। आग बुझने के बाद राधा का कंकाल मिला। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस के मुताबिक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। भौंरासा थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने बताया कि शुरुआती जांच में आसपास के लोगों ने चलती कार में आग लगना बताया है। आग लगने से महिला की मौत हो गई। आग कैसे लगी, मामले में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed