फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Fire wreaked havoc in the farmer's wheat crop, the farmer's standing crop turned to ashes

Dewas News: खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग, फायर ब्रिगेड में धक्का लगाते रहे लोग, जलकर हो गई खाक

Sat, 15 Mar 2025 08:38 AM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Sat, 15 Mar 2025 08:38 AM IST
सार

गेहूं की फसल जलने से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Fire wreaked havoc in the farmer's wheat crop, the farmer's standing crop turned to ashes
किसान के खड़ी फसल जलकर हुई खाक

विस्तार

देवास जिले के नेमावर क्षेत्र के गुराड़िया फाटे के पास शुक्रवार को किसान की खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। जिससे करीब 7 से 10 एकड़ की फसल जलकर खाक हो गई। फसल जलने से किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  होली पर 40 के करीब पहुंचा पारा,मार्च में 4 दिन लू का अलर्ट, ज्यादा तपेंगे इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर
विज्ञापन


आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। आग लगते ही स्थानीय किसानों ने बोरिंग चालू किए और ट्रैक्टरों से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इधर, खेत में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। लेकिन, मौके पर पहुंचने से पहले वह खराब हो गई। इस दौरान लोग फायर ब्रिगेड को धक्का लगाते हुए नजर आए, जिससे नगर परिषद की कार्यशैली पर भी सवाल उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भस्म आरती में मखाने और मुंडमाला पहनकर सजे बाबा महाकाल, ठंडे जल से स्नान शुरू, आरती का समय भी बदला

इधर, ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे। ट्रैक्टरों से पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उस पर काबू नहीं पाया जा सका। कुछ देर बाद नगर निगम की दूसरी फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

किसान को लाखों का नुकसान
गेहूं की फसल जलने से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। 
 

किसान के खड़ी  फसल जलकर हुई खाक

 

किसान के खड़ी  फसल जलकर हुई खाक


उज्जैन की खास होली देखिए..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed