{"_id":"66de7a139d602756b80e537a","slug":"dewas-news-boat-capsized-in-narmada-river-seven-workers-rescued-one-missing-had-gone-to-extract-illegal-sand-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dewas News: नर्मदा नदी में नाव पलटी, सात मजदूर बचाए गए एक लापता, अवैध रेत निकालने गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas News: नर्मदा नदी में नाव पलटी, सात मजदूर बचाए गए एक लापता, अवैध रेत निकालने गए थे
Mon, 09 Sep 2024 10:01 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 09 Sep 2024 10:01 AM IST
सार
देवास जिले में खातेगांव के राजौर में नर्मदा नदी के बीच में एक नाव पलट गई। इस दौरान कई मजदूर डूब गए, जिनमें से सात लोगों को बचा लिया गया है और एक लापता हो गया है।
विज्ञापन
नर्मदा नदी में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवास जिले में रविवार दोपहर खातेगांव तहसील के राजौर में नर्मदा नदी में एक नाव पलट गई। सरपंच सुनील जायसवाल के मुताबिक, दोपहर में बीच नर्मदा नदी में कुछ लोगों को ले जा रही एक नाव किनारे पर बैठे कुछ नाविकों को दिखी।
विज्ञापन
बता दें कि इसके बाद राकेश केवट और पंकज केवट सहित कुछ लोग अपनी नाव लेकर वहां पहुंचे। सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। नाव में सवार लोगों ने नाविकों को बताया कि वे आठ लोग थे, जिसके बाद एक की तलाश शुरू की गई। खबर लिखे जाने तक वो नहीं मिला है।
विज्ञापन
राकेश केवट के मुताबिक, ये सभी लोग नर्मदा नदी में से रेत निकालने वाले मजदूर हैं। जो मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) जिले के रहने वाले हैं। नाव तमखान के शाकिर की बताई जा रही है। बताते चलें, नर्मदा नदी में कई मजदूर डुबकी लगाकर अवैध रूप से रेत निकालने का काम करते हैं। रेत को नाव से किनारे लाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरा जाता है, जिसे अवैध रूप से बेचा जाता है।
विज्ञापन
