{"_id":"62d825be9b359d3d8f51e43e","slug":"dewas-municipal-election-results-bjp-performed-better-geeta-agarwal-won-by-45-000-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dewas Municipal Election Results: भाजपा का बेहतर प्रदर्शन, गीता अग्रवाल ने 45 हजार वोटों से जीता चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas Municipal Election Results: भाजपा का बेहतर प्रदर्शन, गीता अग्रवाल ने 45 हजार वोटों से जीता चुनाव
Wed, 20 Jul 2022 09:26 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 20 Jul 2022 09:26 PM IST
सार
देवास में महापौर पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी गीता अग्रवाल 45 हजार 884 मतों से निर्वाचित हुईं। देवास में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। देवास नगर निगम के 45 वार्डों में से 32 में बीजेपी, 8 पर कांग्रेस तथा 05 वार्डों में निर्दलीय अभ्यर्थी विजयी हुए।
विज्ञापन
देवास में महापौर पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी गीता अग्रवाल 45 हजार 884 वोटों से जीती हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवास जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में नगर पालिक निगम देवास, नगर परिषद सोनकच्छ, पीपलरांवा, भौंरासा एवं टोंकखुर्द में निर्वाचन परिणाम की मतगणना हुई। देवास में महापौर पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी गीता अग्रवाल 45 हजार 884 मतों से निर्वाचित हुईं। देवास में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। देवास नगर निगम के 45 वार्डों में से 32 में बीजेपी, 8 पर कांग्रेस तथा 05 वार्डों में निर्दलीय अभ्यर्थी विजयी हुए।
गीता अग्रवाल को राजपरिवार के करीबी होने का लाभ मिला है। दूसरी ओर, कांग्रेस प्रत्याशी विनोदिनी रमेश व्यास को पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी का शिकार होना पड़ा है। व्यास का पार्टी की ही बागी प्रत्याशी मनीषा चौधरी के कारण नुकसान उठाना पड़ा है। मनीषा ने 12 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए हैं, इन्हें कांग्रेस के वोट बैंक का माना जा रहा है। पहले राउंड से ही बीजेपी ने कांग्रेस के हाथ को मजबूती से खुलने के मौका नहीं दिया। करीब 11 बजे तक तीसरे राउंड के बाद से स्थिति भाजपा की मजबूत होती चली गई। दोपहर तक चौथे राउंड में भाजपा की गीता अग्रवाल कांग्रेस की विनोदनी रमेश व्यास से करीब 40 हजार वोटों से आगे निकल गई। इसके बाद कमल का रंग गहरा होता गया और आठवें राउंड में भाजपा की गीता दुर्गेश अग्रवाल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
किसे मिले कितने वोट
भाजपा की गीता को 89 हजार 502 मत तो कांग्रेस अभ्यर्थी विनोदिनी रमेश व्यास को 43 हजार 618 मत मिले। निर्दलीय मनीषा दीपक चौधरी को 12 हजार 367 मत, आम आदमी पार्टी उम्मीदवार चाना ज्ञानेश को 7 हजार 534 मत, निर्दलीय अभ्यर्थी जुबैदाबी हातम दरबार को 06 हजार 913 मत, बहुजन समाजवादी पार्टी अभ्यर्थी निकिता सूर्यवंशी को 03 हजार 796 मत मिले तथा नोटा को 01 हजार 690 मत मिले।
विज्ञापन
नगर परिषद सोनकच्छ में चार वार्डों में बीजेपी अभ्यर्थी, पांच वार्डों में कांग्रेस अभ्यर्थी तथा छह वार्डों में निर्दलीय अभ्यर्थी विजयी हुए। नगर परिषद पीपलरावां में 12 वार्डों में बीजेपी अभ्यर्थी, एक वार्ड में बहुजन समाजवादी पार्टी अभ्यर्थी तथा दो वार्डों में निर्दलीय अभ्यर्थी विजयी हुए हैं। नगर परिषद भौंरासा में आठ वार्डों में बीजेपी अभ्यर्थी, छह वार्डों में कांग्रेस तथा 01 वार्डों में निर्दलीय अभ्यर्थी विजयी हुए। नगर परिषद टोंकखुर्द में 05 वार्डों में बीजेपी अभ्यर्थी तथा 10 वार्डों में निर्दलीय अभ्यर्थी विजयी हुए। दूसरे चरण में नगर पालिक निगम देवास और चारों नगर परिषदों के कुल 105 वार्डो में 61 वार्डों में भाजपा अभ्यर्थी, 19 वार्डों में कांग्रेस, 01 वार्ड में बहुजन समाजवादी पार्टी तथा 24 वार्डों में निर्दलीय अभ्यर्थी निर्वाचित हुए हैं।
नगर पालिक निगम देवास में निर्वाचित अभ्यर्थियों को कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने विजयी प्रमाण-पत्र तथा संबंधित नगर परिषदों में रिटर्निंग ऑफिसरों ने प्रमाण पत्र वितरित किए। बता दें कि जिले में दूसरे चरण में नगर पालिक निगम देवास, नगर परिषद सोनकच्छ, पीपलरांवा, भौंरासा एवं टोंकखुर्द में कुल 02 लाख 75 हजार 672 मतदाता में से 01 लाख 95 हजार 977 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 01 लाख 03 हजार 095 पुरुष मतदाता, 92 हजार 881 महिला मतदाता और 01 अन्य मतदाता ने मतदान किया था।
जिले में दूसरे चरण के मतदान में नगर निगम देवास में 69 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 71.63 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 66.28 प्रतिशत रहा। नगर निगम देवास में 2 लाख 39 हजार 652 मतदाता में से 01 लाख 65 हजार 376 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 87 हजार 195 पुरुष मतदाता, 78 हजार 180 महिला मतदाता और 01 अन्य मतदाता ने मतदान किया था। जिले भर में दूसरे चरण के मतदान में 105 वार्डों के लिए कुल 331 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसमें नगर पालिक निगम देवास में 45 वार्डों के 269 मतदान केन्द्र, निगर परिषद सोनकच्छ में 15 वार्डों के लिए 19 मतदान केन्द्र तथा नगर परिषद पीपलरांवा में 14, भौंरासा में 15, टोंकखुर्द में 14 मतदान केन्द्र बनाए गए थे।