फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Dewas: Car fell into a pit filled with water, two youths died

Dewas: अज्ञात वाहन की टक्कर से पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी कार, अंदर बैठे दो युवकों की मौत

Sat, 24 Dec 2022 09:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 09:56 PM IST
सार

देवास जिले के बरोठा थाना अंतर्गत ग्राम कैलोद में सिरोल्या और सुताखेड़ा मार्ग फर एक कार अज्ञात वाहन की टक्कर से पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Dewas: Car fell into a pit filled with water, two youths died
देवास में कार खंती में गिर गई, जिससे दो की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के देवास जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार अज्ञात वाहन की टक्कर से पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। बरोठा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला देवास जिले के बरोठा थाना अंतर्गत ग्राम कैलोद में सिरोल्या और सुताखेड़ा मार्ग का है। बताया गया कि शनिवार को इस मार्ग से एक कार देवास की ओर आ रही थी। तभी उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खंती (गड्ढे) में जा गिरी। गड्डे में पानी था। ग्रामीणों ने कार निकालकर युवकों को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे का है। कार खंती में गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर ग्रामीणों की मदद से रस्सी से बांधकर कार को बाहर खींचा गया। कार में दो युवक नजर आ रहे थे। कार के कांच फोड़कर दोनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की शिनाख्त योगेश पिता सुभाष चौधरी (25), रोहित पिता सोहनलाल चौधरी (26) निवासी गांव सरपटी के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों युवक गांव में उनके दोस्त की कार लेकर निकले थे। मृतक चचेरे भाई थे। दोनों मृतक विवाहित थे। दोनों के परिजन खेती किसानी से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed