{"_id":"630c97d00f80785ebb38bb86","slug":"dewas-12-5-cm-stone-removed-from-woman-s-kidney-claim-world-s-second-case-of-removing-such-a-big-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dewas: महिला की किडनी से निकाली 12.5 सेमी की पथरी, दावा- इतना बड़ा स्टोन निकालने का दुनिया का दूसरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas: महिला की किडनी से निकाली 12.5 सेमी की पथरी, दावा- इतना बड़ा स्टोन निकालने का दुनिया का दूसरा मामला
Mon, 29 Aug 2022 04:11 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 29 Aug 2022 04:11 PM IST
सार
देवास जिले के मोहम्मदखेड़ा की रहने वाली 42 वर्षीय लक्ष्मी गुलाबसिंह को पेट दर्द की शिकायत थी। उन्होंने जब जांच कराई तो पता चला कि किडनी में साढ़े बारह सेंटीमीटर बड़ी पथरी हो गई है। साथ ही यूरिन की नली भी पत्थरों से भरी थी। किडनी निकालने की नौबत आन पड़ी थी। डॉक्टरों ने सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया है।
विज्ञापन
महिला के एक्सरे में बड़ी पथरी नजर आ रही है। ऑपरेशन के बाद पथरी निकलने से महिला को राहत है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के देवास में एक महिला की किडनी से साढ़े 12 सेंटीमीटर की पथरी निकाली गई है। दावा किया जा रहा है कि किडनी से इतनी बड़ी पथरी निकाले जाना का ये दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा केस है।
जानकारी के अनुसार देवास जिले के मोहम्मदखेड़ा की रहने वाली 42 वर्षीय लक्ष्मी गुलाबसिंह को पेट दर्द की शिकायत थी। उन्होंने जब जांच कराई तो पता चला कि किडनी में इतनी बड़ी पथरी हो गई है। डॉक्टरों ने पहले तो पथरी निकालने से इनकार करते हुए पूरी किडनी ही निकालने की सलाह दी। जांच में यह भी निकला कि किडनी के साथ यूरिन की नली में भी पथरी के टुकड़े भरे हुए हैं।
देवास के ही निजी अस्पताल में यूरोलोजिस्ट सर्जन डॉ. देवेश बंसल, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. रुबीना वोहरा, एनेस्थीशियन डॉ. प्रिया पाटीदार, डॉ. नीलेश वरदानी व डॉ. हिना खान की टीम ने उसका ऑपरेशन प्लान किया और पथरी निकाली। इसके साथ ही छोटे-छोटे पत्थर भी निकाले। बड़ी पथरी का आकार 12.5 सेमी है। महिला का इलाज आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क हुआ है। आयुष्मान कार्ड नहीं होने की स्थिति में इलाज का खर्चा करीब 70 हजार रुपये आता।
विज्ञापन
ऑपरेशन के बाद महिला की हालत ठीक है। डॉ. देवेश बंसल ने बताया कि किडनी में 12.5 सेमी की पथरी निकाली गई है। ऑपरेशन के बाद महिला को दो दिन आईसीयू में रखा गया था और अब वार्ड में रैफर किया गया है। इसके पहले 2004 में मुंबई में डॉ. हेमेंद्र शाह ने किडनी से 13 सेमी की पथरी निकाली थी। अस्पताल प्रबंधन ने इस केस को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में रजिस्ट्रेशन के लिए टीम को बुलाया है।