फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Death of a person called for police interrogation in the police station in dewas

MP News: थाने में पुलिस पूछताछ के लिए बुलाए गए इंदौर के व्यक्ति की मौत, परिवार ने लगाया बदसलूकी का आरोप

Mon, 29 Aug 2022 04:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Aug 2022 04:14 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक व्यक्ति की थाने में मौत होने का मामला सामने आया है। दरअसल, व्यक्ति को पूछताछ के लिए पुलिस ने थाने में बुलाया था। परिवार वालों का आरोप है कि मृतक व्यक्ति के साथ बदसलूकी की गई।

विज्ञापन
Death of a person called for police interrogation in the police station in dewas
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए लाए गए 32 साल के एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक इंदौर निवासी मुकेश चाड के परिजनों ने जहां पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने और उनसे रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने आरोपों का खंडन किया है।

विज्ञापन


देवास के शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ने कहा, पुलिस ने चाड के एक रिश्तेदार के खिलाफ कथित तौर पर नकली घी और बीड़ी बनाने का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया, अपराध में शामिल होने के संदेह में चाड को पूछताछ के लिए औद्योगिक क्षेत्र थाने लाया गया।
विज्ञापन


परिवार के रिश्वतखोरी के आरोपों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा, मृतक मिर्गी का मरीज था और उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया था। उन्होंने कहा, डॉक्टरों की एक टीम मृतक के शव का पोस्टमार्टम करेगी और उसकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मृतक के रिश्तेदार गुड्डू परमार ने आरोप लगाया, चाड मसाला बेचने देवास गया था और पुलिस उसे थाने ले गई, जहां रिश्वत मांगी गई। उन्होंने दावा किया, एक पुलिसकर्मी ने रविवार को परिवार को फोन कर चाड को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। क्योंकि उनकी तबीयत खराब हो गई थी। चाड को पहले देवास के एक अस्पताल में ले जाया गया और बाद में इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed