{"_id":"69f17fd160ccc819270cdfc4","slug":"a-moving-passenger-bus-bound-for-surat-caught-fire-the-driver-safely-evacuated-the-passengers-but-some-passengers-belongings-were-burned-dewas-news-c-1-1-noi1389-4222185-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत को मात: धू-धू कर जल उठी 40 यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार; जानें कैसी बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत को मात: धू-धू कर जल उठी 40 यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार; जानें कैसी बची जान
Wed, 29 Apr 2026 10:42 AM IST
देवास ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: देवास ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:42 AM IST
सार
देवास जिले के नेवरी फाटा टोल के पास भोपाल-इंदौर हाईवे पर एक यात्री बस में अचानक आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस रीवा से सूरत जा रही थी और उसमें 40 से ज्यादा यात्री सवार थे।
विज्ञापन
चलती बस में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के देवास जिले में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नेवरी फाटा टोल के पास भोपाल से इंदौर जा रही यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बस जलकर खाक हो गई, हालांकि चालक की सूझबूझ से बस में सवार 40 से ज्यादा यात्रियों की जान बच गई।
विज्ञापन
चलती बस में उठने लगा धुआं
जानकारी के अनुसार, बस रीवा से गुजरात के सूरत जा रही थी। शाम करीब 5 बजे भोपाल रोड स्थित भौंरासा टोल नाके के पास नेवरी फाटे के समीप बस में अचानक धुआं उठने लगा। एक बाइक सवार ने बस चालक को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। बस में सवार कुछ यात्री ही अपना सामान निकाल पाए, जबकि बाकी का सामान बस के साथ जल गया।
विज्ञापन
डीजल टैंक से आग फैलने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग पहले बस के डीजल टैंक में लगी, जिसके बाद धुआं तेजी से फैलता हुआ पूरी बस में आग बनकर फैल गया। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सदमे में आ गए, कुछ लोग रोते हुए नजर आए, वहीं एक यात्री बेहोश हो गया, जिसे पुलिस ने संभाला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: उज्जैन सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय: किसने दीवारों पर लिखा तुम सब मरोगे! लाल कपड़े के पीछे का क्या है खेल ?
फायर ब्रिगेड पहुंची, स्थानीय लोगों ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। पुलिस के अनुसार इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। बस में आग लगने के कारण इंदौर-भोपाल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ समय बाद पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाली और वाहनों को धीरे-धीरे निकालकर यातायात फिर से शुरू कराया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
