फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas: The youth unveiled the Atal statue by removing the mask, the Municipal Corporation again covered it

देवास: युवक ने मुखौटा हटाकर कर दिया अटल प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम ने फिर ढंक दी

Thu, 14 Oct 2021 08:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 14 Oct 2021 08:12 PM IST
सार

प्रतिमाओं के निर्माण, उनके अनावरण व उनकी शिफ्टिंग में कई बार अनादर के मामले सामने आते हैं। अतिथि के इंतजार में महीनों तक प्रतिमाएं बनने के बाद भी मुखौटों में छिपाकर रखी जाती हैं। देवास का मामला कुछ ऐसा ही है।

विज्ञापन
Dewas: The youth unveiled the Atal statue by removing the mask, the Municipal Corporation again covered it
देवास के बालगढ़ चौराहे पर स्थापित की गई है अटल प्रतिमा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के देवास शहर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा करीब छह माह से अनावरण की प्रतीक्षा कर रही है। उसकी स्थापना के बाद से उस पर मुखौटा डालकर रखा गया है। अनावरण के लिए मुख्य अतिथि का कार्यक्रम तय नहीं हो पा रहा है। इसी बीच बीती रात एक युवक ने खुद ही मुखौटा हटाकर प्रतिमा पर माला चढ़ा दी। हालांकि नगर निगम की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रतिमा पर फिर कपड़ा ढंक दिया।

विज्ञापन

देवास शहर के बालगढ़ चौराहे पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की बड़ी प्रतिमा स्थापित की गई है। जब से प्रतिमा लगी है तब से यह अनावरण का इंतजार कर रही है। कई बार सवाल उठे कि आखिर प्रतिमा का अनावरण क्यों नहीं हो रहा है, लेकिन भाजपा नेता चुप्पी साध गए। प्रतिमा के आसपास गंदगी की भी तस्वीरें सामने आईं लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन

प्रतिमा स्थापित हुए करीब छह माह बीत गए हैं, लेकिन जब भाजपा ने इसकी सुध नहीं ली तो एक युवक रात के अंधेरे में प्रतिमा के पास पहुंचा और सीढ़ी लगाकर ऊपर चढ़ गया। उसने प्रतिमा पर ढंका कपड़ा हटाया और पुष्पमाला पहनाकर अनावरण कर दिया। अगले दिन सुबह जब स्थानीय भाजपा नेताओं को खबर मिली तो चौंक गए क्योंकि वे बड़ा कार्यक्रम कर अनावरण करना चाहते थे। इसके बाद देवास नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और प्रतिमा को वापस ढंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को बुलाना चाहती है भाजपा
अटल प्रतिमा को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि भाजपा नेता चाहते हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों इसका अनावरण करवाया जाए, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

पितृ पुरुषा को भूल गई भाजपा : कांग्रेस
कांग्रेस इस मामले में लगातार भाजपा को घेर रही थी और आरोप लगा रही थी कि भाजपा अपने पितृ पुरुष को भूल गई। लगातार हो रही देरी से आमजन भी हैरान हैं कि जब प्रतिमा लग गई है तो इसका अनावरण क्यों नहीं किया जा रहा है? क्षेत्रीय भाजपा नेता व पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी का आरोप है कि कांग्रेस ने अनुचित तरीके से अनावरण का प्रयास किया है। यह गलत तरीका है। हम जल्द ही अनावरण कार्यक्रम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed