फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas: Stolen his own truck and sold it, when the father asked, he got the report of theft written...

देवास: खुद का ट्रक चोरी करके बेच दिया, पिता ने पूछा तो लिखवा दी चोरी की रिपोर्ट...

Sat, 06 Nov 2021 05:19 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 06 Nov 2021 05:19 PM IST
सार

देवास में ट्रक चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पुलिस की गिरफ्त में आया है। गिरोह के सदस्य ने अपने ही ट्रक को बेच दिया और पिता के पूछने पर चोरी की रिपोर्ट लिखा थी। जांच में खुली गिरोह की पोल।
 

विज्ञापन
Dewas: Stolen his own truck and sold it, when the father asked, he got the report of theft written...
देवास में पकड़ा गया चोर गिरोह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोगों के घर चोरी करने की बातें तो अक्सर सुनने में आती है लेकिन एक ऐसा चोर पुलिस की पकड़ में आया है जिसने खुद के घर में चोरी कर ली और पिता को गुमराह करके झूठी रिपोर्ट भी लिखवा दी। इतना ही नहीं अपने गिरोह के साथ मिलकर कार से घूमता और देखता कि कैसे और किसे निशाना बनाना है, इसके बाद आराम से चोरी करते।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के देवास में पुलिस ने ऐसे ही अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ा है जो हाईवे पर खड़े ट्रकों को चुराते थे। चुराए ट्रकों को महाराष्ट्र के धुलिया ले जाते और बेच आते। अब तक करीब आरोपियों से 5 ट्रक बरामद किए हैं। ट्रकों के टायर व अन्य सामग्री भी बरामद की है। 14 आरोपी पकड़े हैं। आरोपियों ने करीब एक दर्जन वारदातें कुबूली है।  
विज्ञापन

Dewas: Stolen his own truck and sold it, when the father asked, he got the report of theft written...
पुलिस इस अंतरराज्यीय गिरोह की जानकारी साझा करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
दर्जनभर से अधिक आरोपी
देवास के बैंक नोट प्रेस थाना प्रभारी मुकेश इजारदार के अनुसार आरोपियों के नाम इमरान पिता मंसूर पटेल, शाहरूख पिता हमीद, युसूफ पिता फारूख निवासी देवास, युसूफ उर्फ जीजा, समीर अली उर्फ जुगनू निवासी इंदौर, नाजिम धूलिया महाराष्ट्र, रोहित पिता शोक, पूनमचंद पिता शोभारामसिंह, श्रवणसिंह पिता सुरेश निवासी देवास, सादिक पिता साबिर मंदसौर, मो, फय्याज पिता मो. जाफर निवासी मंदसौर, भूरू खां मंदसौर, करामत शाह, सैफ अली शाह निवासी उज्जैन हैं। आरोपी हाईवे पर खड़े ट्रक को चुराते थे। 

कार से जाते थे रैकी करने
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी हाईवे पर कार से जाते थे। वहां जाकर देखते कि कौन-सा ट्रक सूना है। उसकी पूरी जानकारी निकालते। इसके बाद रात को जाकर उक्त ट्रक चुरा लेते। चुराने के बाद ट्रक को धूलिया ले जाकर बेच देते। कई बार ट्रकों की नंबर प्लेट बदल लेते ताकि किसी को शक न हो।

Dewas: Stolen his own truck and sold it, when the father asked, he got the report of theft written...
देवास में चोर गिरोह से मिला ट्रक का सामान। - फोटो : अमर उजाला
कभी बनता मीडियाकर्मी तो कभी कॉलोनाइजर
आरोपी इमरान पर चोरी का ऐसा भूत सवार था कि खुद का ट्रक ही चोरी कर लिया। अपने साथी शाहरूख के साथ वह ट्रक लेकर धुलिया गया और बेच दिया। पिता ने पूछा तो कहा कि ट्रक चोरी हो गया और थाने में झूठी रिपोर्ट लिखवा दी। इसके बाद अपने ट्रक की नंबर प्लेट को दूसरे ट्रक पर लगाकर चोरी करने लगता। आरोपी युसूफ उर्फ जीजा पुराना बदमाश है। पहले वह खुद को मीडिया से जुड़ा बताता था तो बाद में कुछ और पेशा बताता। अवैध कॉलोनी तक उसने काट दी थी। देवास में उसका ससुराल है। धुलिया निवासी आरोपी कबूतरबाजी के सिलसिले में इंदौर आया था जहां युसूफ से मुलाकात हुई और फिर चोरी का सिलसिला शुरू हुआ। 

ट्रक मालिकों की भी लापरवाही
मामले में ट्रक मालिकों की लापरवाही भी सामने आई है। आरोपियों ने जिन ट्रकों को चुराया उन सबकी चाबी ट्रकों में लगी थी। पुलिस के अनुसार ट्रक हाईवे पर खड़े रहते हैं और चालक की ड्यूटी बदलती रहती है। मालिक चाबी लेने-देने के झंझट से बचना चाहता है इसलिए कह देता कि चाबी ट्रक में लगी रहने दो, दूसरा चालक आएगा तो ले जाएगा। इसी का फायदा आरोपियों को मिलता और ट्रक चुराने में कोई दिक्कत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed