{"_id":"62664d9baacdfa568f4d7f81","slug":"dewas-kidnapped-a-girl-going-on-a-bike-with-her-brother-took-the-young-man-in-a-car-in-film-style-to-be-married-on-april-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवास: शादी से दो दिन पहले फिल्मी स्टाइल में कार वालों ने युवती को किया किडनैप, भाई के साथ बाइक पर जा रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवास: शादी से दो दिन पहले फिल्मी स्टाइल में कार वालों ने युवती को किया किडनैप, भाई के साथ बाइक पर जा रही थी
Mon, 25 Apr 2022 01:21 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:21 PM IST
सार
देवास में एक युवती का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। युवती अपने भाई के साथ बाइक से जा रही थी। 26 अप्रैल को उसकी शादी है। युवकों ने भाई की आंखों में मिर्च झोंककर युवती को बाइक से गिरा दिया और कार में बैठाकर भाग गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के देवास में एक युवती के अपहरण की सनसनीखेज घटना हुई। युवती की 26 अप्रैल को शादी होनी है और वह अपने भाई के साथ बाइक से लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक ने अपने साथियों के साथ उसका अपहरण कर लिया और कार में बैठाकर भाग गया। युवती के भाई की आंखों में मिर्च झोंक दी।
घटना देवास के बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र की है। शहर के शासकीय कन्या महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा का एक युवक ने अपने साथियों के साथ अपहरण कर लिया। घटना रविवार को उस समय हुई जब युवती अपने भाई के साथ बाइक से लौट रही थी। जानकारी के मुताबिक 26 अप्रैल को युवती की शादी होनी है। इसके चलते देवास के समीप गांव टिगरिया सांचा में बाने का कार्यक्रम था। अपने भाई के साथ युवती बाइक से कार्यक्रम में जा रही थी जबकि अन्य लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में थे। रेलवे अंडर ब्रिज के पास पहले से छिपकर बैठे युवकों ने बाइक आते ही उसे गिरा दिया। युवती के भाई के साथ हाथापाई की और उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी। इसके बाद युवती को कार में बैठाकर फरार हो गए। हाथापाई के दौरान युवती के भाई ने युवक को देख लिया जिसकी पहचान सुनील चौहान नामक युवक के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद बीएनपी थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। फरियादी पक्ष की बात सुनी।
युवक ने किया पीछा मगर नहीं आए हाथ
युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि टिगरिया सांचा गांव में रिश्तेदार ने बाने का कार्यक्रम रखा था। हम ट्रैक्टर-ट्रॉली में थे और युवती अपने भाई के साथ बाइक पर थी। बाइक को गिराकर बदमाश अपहरण कर ले गए। हम पहुंचे तक वे भाग चुके थे। बेटे ने सुनील की आवाज पहचान ली। घटना के बाद टिगरिया सांचा निवासी चिंटू पटेल ने कार का पीछा भी किया, लेकिन वह तेज रफ्तार में भी और सिंगल रोड होने के कारण ओवरटेक नहीं कर सके। चिंटू के अनुसार अपहर्ताओं ने लड़की को बीच वाली सीट पर बैठा रखा था। उसके दोनों तरफ एक-एक युवक बैठे थे। युवती विरोध कर रही थी। सबके मुंह बंधे थे। कार की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा हुआ था। इधर घटना के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम बनाई है। तराना तहसील के गांव में कार ले जाने की सूचना पर संबंधित गांवों में सर्चिंग की जा रही है।