{"_id":"620b8b2f6506bd5ca2272c4d","slug":"dewas-abvp-burns-effigy-of-tamil-nadu-government-protests-demanding-justice-in-student-s-suicide-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवास: अभाविप ने फूंका तमिलनाडु सरकार का पुतला, छात्रा की आत्महत्या के मामले में न्याय की मांग कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवास: अभाविप ने फूंका तमिलनाडु सरकार का पुतला, छात्रा की आत्महत्या के मामले में न्याय की मांग कर किया प्रदर्शन
Tue, 15 Feb 2022 04:49 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 15 Feb 2022 04:49 PM IST
सार
देवास में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने तमिलनाड़ु सरकार का पुतला जलाया। 17 जिलों से आए अभाविप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रा की मौत के मामले में न्याय मांगा। राष्ट्रीय महामंत्री को रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन
तमिलनाड़ुु सरकार का पुतला जलाते अभाविप कार्यकर्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के देवास में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने तमिलनाड़ु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नाबालिग छात्रा द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के बाद आत्महत्या करने के मामले व अभाविप की राष्ठ्री महामंत्री को गिरफ्तार करने के विरोध में यह प्रदर्शन किया। तमिलनाडु सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन
रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए सयाजी गेट के सामने पहुंचे अभाविप कार्यकर्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल देवास में अभाविप का प्रांत अधिवेशन चल रहा है। यहां 17 जिलों के सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे हैं। मंगलवार को ये सभी कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए एकजुट हुए। रैली निकालकर नारेबाजी की। कलेक्टोरेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। अभाविप की प्रांत सहमंत्री मोनिका पाटीदार ने बताया कि विगत दिनों तमिलनाडु में एक नाबालिग छात्रा को कुछ लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया था। यह बात वह सबको बताती है और उसका एक वीडियो भी वायरल करती है। इसके बाद छात्रा आत्महत्या कार लेती है। पीड़िता के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी जब मुख्यमंत्री परिषद के बाहर विरोध प्रदर्शन करतीं हैं तो वहां की पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है और जेल में बंद कर दिया जाता है। आज हमारे द्वारा जो विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है यह हमारी बहन लावण्या को न्याय दिलाने की मांग व निधि त्रिपाठी को जेल से रिहा करने की मांग को लेकर किया जा रहा है। इसीलिए तमिलनाड़ु सरकार का पुतला जलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभाविप पदाधिकारियों ने मंच से किया संबोधित
- फोटो : सोशल मीडिया
मंच से गरजे अभाविप पदाधिकारी
मंच से भी अभाविप पदाधिकारियों ने मामले को लेकर गर्जना की। धर्म परिवर्तन को असंवैधानिक बताते हुए तमिलनाडु सरकार पर प्रहार किया और कहा कि यह आत्महत्या नहीं हत्याकांड है। मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। क्योंकि सरकार सीबीआई को तमिलनाड़ू सरकार जांच नहीं करने दे रही है। लावण्या के दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए और निधि त्रिपाठी को आज ही रिहा करना चाहिए वरना अभाविप बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
प्रदर्शन में अभाविप के सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल। हाथों में अभाविप का ध्वज लिए की नारेबाजी।
- फोटो : सोशल मीडिया
रैली निकालकर पहुंचे कार्यकर्ता
विरोध प्रदर्शन से पहले अभाविप कार्यकर्ता चिमनाबाई स्कूल के बाहर एकत्र हुए। यहां से रैली निकालकर सयाजी द्वार तक पहुंचे। कलेक्टोरेट के सामने सभी जुटे। वहां कुछ देर के लिए अभाविप के पदाधिकारियों का उद्बोधन भी हुआ। इसके बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। गौरतलब है कि सोमवार से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांत अधिवेशन देवास में चल रहा है। इसमें 17 जिलों से करीब 500 प्रतिभागी भाग लेने के लिए देवास पहुंचे हैं। इनके द्वारा मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया गया।
