फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Devran murder case Minister Govind Singh reached to meet the victim family Damoh

MP News: देवरान में मृतक परिवार के घर पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह, तीन लाख रुपये की सहायता राशि दी

Wed, 26 Oct 2022 02:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 26 Oct 2022 02:13 PM IST
सार

मंत्री गोविंद सिंह ने परिवार से चर्चा कर आठ लाख रुपये की सहायता राशि देने की बात कही है। तीन लाख की सहायता राशि तत्काल परिवार के खाते में पहुंचा दी गई है, बाकी बचे पांच लाख रुपये भी जल्द दिए जाएंगे। उधर, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Devran murder case Minister Govind Singh reached to meet the victim family Damoh
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के देवरान गांव में मंगलवार सुबह पटेल परिवार ने गांव के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस तिहरे हत्याकांड की घटना के बाद बुधवार को प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री और जिला प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत देवरान गांव में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार से चर्चा कर आठ लाख रुपये की सहायता राशि देने की बात कही। तीन लाख की सहायता राशि तत्काल परिवार के खाते में पहुंचा दी गई है, बाकी बचे पांच लाख रुपये भी जल्द दिए जाएंगे।  

विज्ञापन


मंत्री राजपूत ने कहा कि घटना काफी दुखद है। वारदात के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए थे। जिससे और विवाद ना बढ़ सके। पुलिस ने वारदात में शामिल 7 आरोपियों में से चार को देर रात तक गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवार के बच्चों की पूरी पढ़ाई का खर्चा सरकार उठाएगी। साथ ही उनके लिए मकान की व्यवस्था भी करेगी। सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।  
विज्ञापन


इधर, जिला प्रशासन ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए उनके घर के बाहर अतिक्रमण संबंधी नोटिस चस्पा कर दिया है। जिसमें शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने की बात कही गई है। जल्द ही प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बतादें कि मुख्य आरोपी जगदीश पटेल की पत्नी का पीड़ित परिवार से  ताका-झांकी को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी परिवार ने घमंडी अहिरवार, उसकी पत्नी राज प्यारी और उसके बेटे मानक अहिरवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात में दो लोग गोली लगने से घायल भी हुए थे, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी दुख व्यक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed