फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Devotees gathered in Mata Sharda and Kamtanath temple

Satna: देव दर्शन से नए साल की शुरुआत, माता शारदा और कामतानाथ के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़

Sun, 01 Jan 2023 05:53 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अर्पित याग्निक Updated Sun, 01 Jan 2023 05:53 PM IST
सार

नए साल की शुरुआत पर माता शारदा और कामतानाथ के दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं भीड़। दर्शन की एक झलक पाने को सुबह से लग रही लाइन।

विज्ञापन
Devotees gathered in Mata Sharda and Kamtanath temple
माता शारदा और कामतानाथ के दरबार में उमड़ी भीड़ - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नव वर्ष के पहले दिन जिले के धार्मिक स्थलों में भक्तों का मेला लगा है। नए वर्ष के पहले दिन देव दर्शन कर वर्ष की शुरुआत की आकांक्षा के साथ मैहर और चित्रकूट में लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। मैहर में माता की झलक पाने के लिए सुबह से ही कतारें लग गईं। वर्ष 2023 के पहले दिन मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजी विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी माता शारदा की चौखट और चित्रकूट में विराजे विपत्ति हरण करने वाले भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी है।

विज्ञापन


देवी शारदा के चरणों मे अपनी आस्था के फूल समर्पित करने कड़ाके की ठंड और कोहरे के प्रकोप के बावजूद भक्त भोर से ही लाइन में लग गए थे। माता रानी के पट खुलते ही प्रधान पुजारी पवन महाराज ने आरती उतारी और फिर जयकारों के बीच दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। माता के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु यूपी से भी मैहर पहुंचे हैं।
विज्ञापन


भगवान कामतानाथ से कृपा दृष्टि की प्रार्थना
उधर, चित्रकूट में भी भक्तों ने विपदा हरण भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कृपा दृष्टि की प्रार्थना की। वर्ष के पहले दिन भक्तों ने कामदगिरि पर्वत की प्रदक्षिणा की और पुण्य लाभ अर्जित किया। चित्रकूट और मैहर में नव वर्ष के पहले दिन प्रति वर्ष उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से 500 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दो सुप्रसिद्ध देव स्थलों के अलावा मतगजेंद्र नाथ स्वामी, रामवन, गैबीनाथ बिरसिंहपुर, कोरदन नाथ, भटनवारा, भरजुना, इटौरा देवी, राम जानकी मंदिर सोहावल, व्यंकटेश मंदिर, कृष्णेश्वर हनुमान मंदिर कचहरी में भी भक्तों ने अपनी आस्था भगवान के चरणों में समर्पित कर प्रभु कृपा प्राप्ति की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed